खेल

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही का धमाका, ‘सिरी सिरी’ गाने पर डांस से ग्लोबल स्टेज पर लगाई आग

दुनियाभर के खेल प्रेमियों के लिए फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' (FIFA World Cup 2026) शुरू हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट का भव्य आगाज 11 जून 2026 से हो चुका है। हमेशा की तरह इस बार भी पहले मैच की सीटी बजने से ठीक पहले एक बेहद शानदार और रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी दुनिया के कई नामचीन और बड़े ग्लोबल सुपरस्टार्श ने अपनी परफॉर्मेंस दी।

इस महामंच पर भारत और बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व करने उतरीं डांस क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर ऐसा इतिहास रच दिया है कि चारों तरफ सिर्फ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। नोरा ने न सिर्फ इस ऐतिहासिक मंच पर लाइव गाना गाया, बल्कि अपने कातिलाना डांस मूव्स, बेमिसाल एनर्जी और गजब की स्क्रीन प्रेजेंस से पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। नोरा की इस परफॉर्मेंस का लाइव वीडियो अब इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

इंटरनेशनल सिंगर वेजेड्रीम और डीजे संजय के साथ बांधा समां

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही ने मशहूर फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम (Vegedream) और बांग्लादेशी-अमेरिकी डीजे संजय (DJ Sanjoy) के साथ मिलकर मंच संभाला। तीनों ने मिलकर अपने हालिया सुपरहिट और ट्रेंडिंग ग्लोबल ट्रैक 'सिरी सिरी' (Siri Siri) पर ऐसी लाइव परफॉर्मेंस दी कि पूरा स्टेडियम दर्शकों की चीयर्स और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

बता दें कि नोरा फतेही का यह इंटरनेशनल गाना रिलीज होने के बाद से ही रील्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर बवाल काट रहा था, लेकिन फीफा के इस वैश्विक मंच पर लाइव परफॉर्म होने के बाद इसने दुनिया भर में धूम मचा दी है। नोरा के डांस स्टेप्स के आगे वहां मौजूद बड़े-बड़े इंटरनेशनल पॉप स्टार्स भी फीके नजर आ रहे थे।

इतिहास रचने के बाद खुशी से फूली नहीं समा रहीं नोरा

लगातार दूसरी बार फीफा के वैश्विक मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाने और भारत का नाम रोशन करने के बाद नोरा फतेही की खुशी का ठिकाना नहीं है। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट का हिस्सा बनकर वे फूली नहीं समा रही हैं। नोरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मेगा शो के बैकस्टेज की तस्वीरें, रिहर्सल के वीडियो और अपने स्टनिंग लुक की क्लिप्स फैंस के साथ साझा की हैं।

सोशल मीडिया पर नोरा के इस शानदार इंटरनेशनल लुक और कॉन्फिडेंस की फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि नोरा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ बॉलीवुड की नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकॉन और डांसिंग लीजेंड बन चुकी हैं।

Back to top button