मात्र 5 एपिसोड की इस थ्रिलर सीरीज को मिली 9.8 की ऐतिहासिक रेटिंग, पूरी दुनिया में मचाया तहलका

'पंचायत', 'गुल्लक' और 'एस्पिरेंट्स' जैसी कल्ट वेब सीरीज देने वाले द वायरल फीवर (TVF) ने एक बार फिर ओटीटी (OTT) की दुनिया में इतिहास रच दिया है। टीवीएफ के बैनर तले बनी एक शानदार इंडियन थ्रिलर वेब सीरीज इस समय ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाला शो बन गई है। इस सीरीज के नए सीजन ने आते ही दर्शकों और क्रिटिक्स को इस कदर दीवाना बना दिया है कि इसके हर एपिसोड को आईएमडीबी (IMDb) पर अब तक की सबसे हाइएस्ट रेटिंग मिली है। इस सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर 5 एपिसोड की सीरीज ने व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है और यह ओटीटी लवर्स के लिए इस साल की सबसे बड़ी मस्ट-वॉच सीरीज बन चुकी है।
'सपने वर्सेस एव्रीवन सीजन 2' ने उड़ाया गर्दा, निर्देशक अंबरीश वर्मा की कहानी ने जीता दिल
हम यहां जिस ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम है 'सपने वर्सेज एव्रीवन सीजन 2' (Sapne Vs Everyone Season 2)। प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज का लेखन और निर्देशन खुद बहुमुखी प्रतिभा के धनी अंबरीश वर्मा ने किया है। आपको बता दें कि इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में आया था, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया था। पहले सीजन की शानदार सफलता और 9 से ज्यादा की आईएमडीबी रेटिंग के बाद से ही फैंस इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब साल 2026 में रिलीज हुए इसके दूसरे सीजन ने लोकप्रियता के मामले में पहले पार्ट को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है।
हर एपिसोड को मिली 9.7 से ज्यादा की रेटिंग, पांचवें एपिसोड ने 9.8 स्कोर के साथ रचा इतिहास
इस सीरीज की सफलता कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी (IMDb) रेटिंग के अविश्वसनीय आंकड़ों से लगा सकते हैं। जहां पहले सीजन के एपिसोड्स की रेटिंग 9.4 से लेकर 9.7 के बीच थी, वहीं 'सपने वर्सेस एव्रीवन सीजन 2' के हर एक एपिसोड ने रेटिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट किया है। इस सीजन के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे एपिसोड को जहां 9.7 की दमदार रेटिंग मिली है, वहीं इसके पांचवें यानी फिनाले एपिसोड ने 9.8 की रेटिंग हासिल कर इतिहास रच दिया है। इतनी बेहतरीन रेटिंग आज तक दुनिया के किसी भी बड़े से बड़े शो या हॉलीवुड सीरीज को भी नहीं मिली है, जिसने भारत का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन कर दिया है।
क्या है 'सपने वर्सेस एव्रीवन' की कहानी? जो दर्शकों की आंखों में ला देती है आंसू
इस लाजवाब सीरीज की कहानी अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं के लिए पागल दो अलग-अलग स्वभाव के युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में दो समानांतर (Parallel) चलने वाली कहानियों के जरिए आज के युवाओं के कड़े संघर्ष, समाज के खोखले और कठोर सिस्टम की कड़वी सच्चाई और अंत में मिलने वाली सफलता के लिए चुकाई जाने वाली भारी कीमत जैसे बेहद संवेदनशील विषयों को दिखाया गया है। सीरीज में परमवीर सिंह, अंबरीश वर्मा, विजयंत कोहली, अभिषेक चौहान और किरणदीप कौर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी रोंगटे खड़े कर देने वाली एक्टिंग से जान फूंक दी है। अगर आप भी ओटीटी पर कुछ बेहद शानदार और रियलिस्टिक देखने के शौकीन हैं, तो प्राइम वीडियो की यह थ्रिलर सीरीज आपके वीकेंड को बेहतरीन बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।