देश

हाईवे पर गोलियों की तड़तड़ाहट! पंजाब पुलिस की मुठभेड़ में बब्बर खालसा के दो आतंकी ढेर

पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है,जहां दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पुलिस और आतंकियों के बीच हुई एक ज़बरदस्त मुठभेड़ में,प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI)से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हो गए।लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हाल ही में एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्हीं से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस को एक ठोस इनपुट मिला कि बब्बर खालसा के दो और आतंकी इसी इलाके में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं।पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर होना था बड़ा हमलाकमिश्नर शर्मा के मुताबिक,इनपुट मिलते ही पुलिस ने एक जाल बिछाया। जैसे ही दोनों संदिग्ध आतंकी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों से एक आतंकी को तीन और दूसरे को एक गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।चीन में बने ग्रेनेड और पिस्टल बरामदपुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है,जिसमें शामिल हैं:2चीनी हैंड ग्रेनेड5चीन में बनी पिस्टल50से ज़्यादा कारतूसशुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये दोनों आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसीISI और एक पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उनका काम हैंड ग्रेनेड इकट्ठा करना और उन्हें तयशुदा जगहों पर फेंककर पंजाब में दहशत फैलाना था।हरविंदर सिंह रिंदा के मॉड्यूल से जुड़े थे तारआपको बता दें कि पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने पिछले महीने हीBKIके एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। यह मॉड्यूल आतंकी सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर चलाया जा रहा था,जिसके तार ब्रिटेन तक जुड़े थे। उस वक्त पुलिस ने2.5किलोIED/RDXभी बरामद किया था। पुलिस को शक है कि यह एनकाउंटर भी उसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब घायल आतंकियों से पूछताछ के बाद इस नेटवर्क के और भी कई राज़ खुलने की उम्मीद है।

Back to top button