उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में स्थित बनकटी हनुमान मंदिर का होगा जीर्णोद्धार के केशव प्रसाद मौर्य ने दिए निर्देश

लखनऊ, केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन कार्यक्रम में फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, प्रयागराज, इटावा, लखीमपुर खीरी, कौशाम्बी, प्रयागराज, अलीगढ़, चंदौली, मिर्जापुर सहित विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना, अवलोकन किया तथा संबंधित विभागों एवं जनपदों के अधिकारियों को दूरभाष एवं लिखित निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसीक्रम में एक प्रकरण वाराणसी से श्री गिरीश कुमार मिश्रा, प्रधान पुजारी ने प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में स्थित बनकटी हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार तथा उसे हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित किए जाने का प्रकाश में आया जिसमें प्रमुख सचिव, पर्यटन को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

उप मुख्यमंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी प्रयागराज, अलीगढ़, चंदौली, मिर्जापुर सहित लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर संबंधित मामलों में नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, फिरोजाबाद (तालाब जीर्णोद्धार) : गाँव गढिया निवासी चित्रपाल ने क्षेत्र में तालाब का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग रखी, प्रतापगढ़ (आवास आवंटन): सदर प्रतापगढ़ के रामबहादुर सिंह पुत्र पारसनाथ ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मकान दिलाए जाने का अनुरोध के साथ अन्‍य शिकायती पत्रों पर त्‍वरित कार्यवाही की गयीा

Back to top button