उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भ्रष्‍टाचार की शिकायत पर संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पाण्डेय को किया निलम्बित

केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) तथा सुशासन की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मा० उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के निर्देशों के अनुपालन में गंभीर प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में संयुक्त आयुक्त (मनरेगा), ग्राम्य विकास, संजय कुमार पाण्डेय के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। संजय पाण्‍डेय के विरूद्ध पूर्व में कई शिकायतें प्राप्‍त हुई थी, और कई शिकायतों में तो विभाग द्वारा क्‍लीन चिट भी दी गयी परन्‍तु अब शिकायत उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास आयी तो तुरन्‍त जॉच टीम गठित की गयी जिसने संजय पाण्‍डेय को आरोपी सिद्ध किया फिर क्‍या था चला केशव मौर्य का चाबुक और संयुक्त आयुक्त (मनरेगा), ग्राम्य विकास हो गये चित, चित का मतलब निलम्बित, केशव मौर्य जल्‍दी किसी पर कार्यवाही नहीं करते अधिकारियों को समझाने का प्रयास किया जाता है,

उप मुख्‍यमंत्री कार्यालय से ज्ञात हुआ कि संजय कुमार पाण्डेय के विरुद्ध प्रस्तावित अनुशासनिक कार्यवाही को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-4 के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा वे नियमानुसार ग्राम्य विकास विभाग मुख्यालय सम्बद्ध रहेंगे।

 

Back to top button