CWG 2026 Schedule Today: प्रणति नायक से लेकर सचिन सिवाच तक, आज एक्शन में होंगे ये भारतीय सितारे

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारतीय एथलीट जिम्नास्टिक्स, बॉक्सिंग, स्विमिंग, लॉन बॉल्स और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल जैसे प्रमुख खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोलने के बाद आज भारतीय खिलाड़ियों से और मेडल्स की उम्मीद की जा रही है।
आज (तीसरे दिन) का भारत का पूरा शेड्यूल (IST समय के अनुसार):
1. आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक (Artistic Gymnastics)
-
दोपहर 2:30 बजे: महिला टीम फाइनल और इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन (प्रणति नायक, प्रतिष्ठा सामंता, ईशिता सुनील रेवाले, निश्का अग्रवाल और रिद्धि शर्मा)
2. लॉन बॉल्स (Lawn Bowls)
-
दोपहर 3:50 बजे: महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले (रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह बनाम टोंगा की पेरिस बेकर और मिल्खा नाथन)
-
दोपहर 3:50 बजे के बाद: पुरुष सिंगल्स सेक्शनल प्ले (पुतुल सोनोवाल)
3. स्विमिंग और पैरा स्विमिंग (Swimming & Para Swimming)
-
शाम 4:00 बजे: पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स (धाक्षण शशिकुमार) (क्वालिफाई करने पर रात 11:30 बजे फाइनल)
-
शाम 4:15 बजे: पुरुषों की S14 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स – पैरा स्विमिंग (चैतन्य विश्वास कुलकर्णी) (क्वालिफाई करने पर रात 12:45 बजे फाइनल)
-
शाम 4:30 बजे के बाद: पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक क्वालिफिकेशन (श्रीहरि नटराज)
4. बॉक्सिंग (Boxing)
-
शाम 4:00 बजे: पुरुषों का 60 किग्रा वर्ग (राउंड ऑफ 32) – सचिन सिवाच बनाम कनाडा के केओमा अल-अहमादीह
5. 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल (3×3 Wheelchair Basketball)
-
शाम 5:00 बजे: महिला समूह चरण (भारत बनाम वेल्स)