मनोरंजन

‘मॉन्स्टर’ होगा सलमान खान और नयनतारा की फिल्म का टाइटल? SVC 63 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली के साथ सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म को लेकर इन दिनों सुगबुगाहट काफी तेज है। इस साल मार्च के अंत में इस अनटाइटल फिल्म का औपचारिक ऐलान किया गया था, लेकिन तब से लेकर अब तक मेकर्स ने इसके आधिकारिक टाइटल से पर्दा नहीं उठाया था। हालांकि, अब फिल्म के नाम को लेकर एक बहुत बड़ी और दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है।

क्या होगा फिल्म का आधिकारिक टाइटल?

सलमान खान और निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली की इस मेगा बजट फिल्म को फिलहाल काम चलाऊ टाइटल 'SVC 63' के नाम से जाना जा रहा है। लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि मेकर्स जल्द ही इस मूवी के ऑफिशियल टाइटल की घोषणा कर सकते हैं। इस बीच, फिल्मफेयर की एक ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सलमान खान की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म का नाम 'मॉन्स्टर' (Monster) तय किया गया है।

हालांकि, अभी तक इस मामले में मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म के सेट पर बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उनके बॉडी डबल को दिल का दौरा पड़ने की खबर के बाद से, सलमान अपने ज्यादातर खतरनाक स्टंट सीक्वेंस खुद ही शूट कर रहे हैं, जो उनके काम के प्रति समर्पण को साफ दिखाता है। इस फिल्म में साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

कब होगी रिलीज और किससे होगा क्लैश?

मेकर्स पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि इस फिल्म को अगले साल यानी ईद 2027 के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की यह राह बिल्कुल आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि साउथ सिनेमा के मेगास्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' को भी इसी दौरान रिलीज किए जाने की चर्चा है।

Back to top button