Indian Railway: दिवाली-छठ में नहीं होगी ट्रेनों में भीड़, टिकट की मारामारी पर रेलवे का मेगा प्लान, 102 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी

Indian Railway: फेस्टिव सीजन में घर जाने के लिए ट्रेन टिकटों की मारामारी रहती है. रिजर्वेशन विंडो खुलते ही भर जाता है, वेडिंग टिकट कंफर्म नहीं होता. अगर आप भी घर जाने की तैयारी में है, लेकिन टिकट नहीं मिलने से परेशान है, तो ये खबर आपके लिए है. रेलवे ने फेस्टिल सीजन के लिए 102 ट्रेनें चलाने का फैसला कर लिया है. 10 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. दिवाली-छठ में यूपी-बिहार में यात्रियों की भारी डिमांड को देखते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. रेलवे ने ट्रेनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी कर ली है.
102 फेस्टिव सीजन स्पेशल ट्रेन
दिवाली और दशहरा में ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी रूट्स को कवर करेगी. इसके अलावा यूपी-बिहार के लिए अलग-अगह हिस्सों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. स्पेशल ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग के लिए आप irctc की वेबसाइट या रेलवे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कहां से कहां तक चलेगी स्पेशल ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा शेयर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर और ऋषिकेश से बिहार के पटना, जोगबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, लौकहा बाजार और पाटलिपुत्र के बीच 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेंगी. इसके अलावा रेलवे ने बनारस और कोलकाता के बीच बिहार होते हपए एसी ट्रेन चलाने का फैसला किया है. दिल्ली, मुंबई से भी बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
मुंबई-चेन्नई के बीच 15 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच वीकली स्पेशल ट्रेनें दौड़ने वाली है.
CSMT मुंबई-लातूर के बीच हफ्ते में दो दिन स्पेशल ट्रेनें चलने वाली है, जो 13 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच चलेंगी.
कोल्हापुर-कलबुर्गी स्पेशल 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 32 फेरे लगाएंगी.