मनोरंजन

मंडे टेस्ट में फुस्स हुई फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’, चौथे दिन कमाई में आई भारी गिरावट

भारत और चीन के बीच1962की ऐतिहासिक जंग पर बनी फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा फिल्म’120बहादुर’सिनेमाघरों में संघर्ष करती नजर आ रही है। क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली अच्छी समीक्षा के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद,सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई,जिससे यह’मंडे टेस्ट’में फेल होती दिख रही है।सोमवार को कमाए सिर्फ इतने करोड़’मस्ती4’जैसी कॉमेडी फिल्म के साथ रिलीज होने के बावजूद, ‘120बहादुर’ने अपने पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी बढ़त बनाई थी। लेकिन वीकेंड खत्म होते ही कमाई के सारे समीकरण बदल गए।Sacnilkकी रिपोर्ट के मुताबिक,फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार कोমাত্র₹1.40करोड़का ही कारोबार किया। एक सामान्य कामकाजी दिन (नॉन-हॉलिडे) के हिसाब से भी यह कमाई बेहद निराशाजनक मानी जा रही है।कमाई के इन ताजा आंकड़ों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म इस पूरे हफ्ते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ सकती है।अब तक का कुल कलेक्शनहालांकि, ‘मस्ती4’के मुकाबले’120बहादुर’अब भी आगे चल रही है।सोमवार के बिजनेस को मिलाकर फरहान अख्तर की इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब₹11.50करोड़हो गया है।वहीं दूसरी तरफ,रितेश देशमुख,आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय स्टारर एडल्ट कॉमेडी’मस्ती4’चार दिनों में सिर्फ₹10करोड़का ही आंकड़ा छू पाई है।’120बहादुर’का कलेक्शन ग्राफ:पहला दिन:₹2.25करोड़दूसरा दिन: ₹3.85करोड़तीसरा दिन: ₹4.00करोड़चौथा दिन:₹1.40करोड़कुल कमाई:₹11.50करोड़देखना यह है कि क्या यह वॉर ड्रामा फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं।

Back to top button