देश

प्रेमी की लाश से शादी और उम्र भर का साथ: नांदेड़ में लिखी गई प्यार और नफरत की एक अजीब दास्तां

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर सुनने वाले की आँखों में आंसू ला दिए हैं। हम अक्सर फिल्मों में देखते हैं कि’प्यार अमर होता है’,लेकिन आंचल नाम की लड़की ने इसे हकीकत में साबित कर दिखाया। उसके प्रेमी सक्षम ताटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई,लेकिन उसने श्मशान घाट पर जो किया,वो मिसाल बन गया।यह कहानी प्यार,नफरत और जाति की उन जंजीरों की है,जो आज भी21वीं सदी में हमारे समाज को जकड़े हुए हैं।जाति बनी दीवार और भाई बने दुश्मन20साल का सक्षम ताटे और आंचल पिछले तीन साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। विडंबना देखिए,आंचल की सक्षम से मुलाकात उसके भाइयों के जरिए ही हुई थी। सक्षम का उसके घर आना-जाना था और यहीं से प्यार पनपा। सब कुछ ठीक चल रहा था,लेकिन जब बात शादी तक पहुंची,तो’जाति’ (Caste)बीच में आ गई।लड़की के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने आंचल पर दबाव बनाया,धमकियां दीं,लेकिन आंचल ने हार नहीं मानी। जब उसके पिता और भाइयों को भनक लगी कि वह सक्षम से शादी करने वाली है,तो गुरुवार को उनके सिर पर खून सवार हो गया। उन्होंने सक्षम को बुरी तरह पीटा,गोली मारी और इतने पर भी मन नहीं भरा तो पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।श्मशान घाट पर टूटे सब्र के बांधअसली कहानी सक्षम की मौत के बाद शुरू हुई। जब उसका अंतिम संस्कार हो रहा था,आंचल वहां पहुंची। माहौल गमगीन था,हर कोई रो रहा था। आंचल ने अपने प्रेमी के ठंडे पड़े शरीर पर हल्दी लगाई और भरी महफ़िल में अपनी मांग में सिंदूर भर लिया।उसने अपने मरे हुए प्रेमी से शादी कर ली और दुनिया के सामने एलान कर दिया कि आज से वह सक्षम की पत्नी है।”मेरा प्यार जीत गया,मेरे पिता हार गए”आंचल का यह कदम उसके परिवार के मुंह पर एक करारा तमाचा था। उसने रोते हुए लेकिन मजबूती से कहा, “सक्षम की मौत के बावजूद हमारा प्यार जीत गया और मेरे पिता-भाई हार गए। सक्षम भले ही चला गया हो,लेकिन हमारा प्यार ज़िंदा है।”इतना ही नहीं,इस बहादुर लड़की ने कसम खाई है कि वह अब ताउम्र सक्षम की’विधवा’बनकर उसके माता-पिता की सेवा करेगी और उन्हीं के घर में बहू बनकर रहेगी। उसने पुलिस से मांग की है कि उसके प्रेमी के कातिलों (जो कि उसके अपने ही पिता और भाई हैं) को फांसी की सजा दी जाए।पुलिस की कार्रवाईफिलहाल,पुलिस ने इस ऑनर किलिंग (Honor Killing)के मामले में तेजी दिखाते हुए6आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन सवाल वही है-आखिर कब तक जाति के नाम पर प्यार का गला घोंटा जाता रहेगा?सक्षम तो चला गया,लेकिन आंचल का यह बलिदान समाज को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर गया है।

Back to top button