देश

Delhi air pollution news today: दिल्ली में कोहरे और स्मॉग की चादर, ‘बहुत खराब’ है हवा का मिजाज

अगर आज सुबह (बृहस्पतिवार, 4दिसंबर) आप भी आंखों में जलन या गले में खराश महसूस कर रहे हैं,तो गलती आपकी नहीं,हवा की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी दिल्लीवालों की सुबह एक धूसर चादर यानी कोहरे और जहरीले धुएं (स्मॉग) के बीच हुई।सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB)के ताज़ा आंकड़ें बताते हैं कि सुबह7बजे दिल्ली का औसतAQI 300दर्ज किया गया,जो’बहुत खराब’ (Very Poor)श्रेणी की शुरुआत मानी जाती है। यानी अभी राहत दूर की कौड़ी नजर आ रही है।किस इलाके में कितनी जहरीली है हवा?अगर आप घर से निकल रहे हैं,तो अपने इलाके का हाल जान लीजिए। बवाना,रोहिणी और गाजियाबाद के कुछ हिस्से आज’रेड जोन’में हैं।दिल्ली के हॉटस्पॉट्स का हाल:सबसे खराब हालात:बवाना और रोहिणी में एक्यूआई343और जहांगीरपुरी में342है। पॉश इलाका आरके पुरम भी343के साथ इसी लिस्ट में है। मुंडका का हाल भी बुरा है (340)।भीड़भाड़ वाले इलाके:आनंद विहार (318)और चांदनी चौक (331)में सांस लेना किसी सजा से कम नहीं है। आईटीओ पर मीटर304दिखा रहा है।थोड़ी राहत:दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास (257)और अलीपुर (284)में हवा थोड़ी’कम जहरीली’है,लेकिन साफ नहीं है।NCRके पड़ोसियों का क्या है हाल?दिल्ली से सटे शहरों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है:गाजियाबाद (Danger):वसुंधरा इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित है,यहांAQI 355दर्ज किया गया है। इंदिरापुरम में यह291है।नोएडा:यहां सेक्टर-62में एक्यूआई265 (खराब श्रेणी) में है।गुड न्यूज:गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। गुरुग्राम सेक्टर-51मेंAQI 210और फरीदाबाद सेक्टर-30में यह198 (मध्यम) है,जो एनसीआर के हिसाब से काफी बेहतर है।क्या कहते हैं नियम?याद दिला दें किAQIअगर201से300के बीच हो तो उसे’खराब’और301से400के बीच हो तो’बहुत खराब’माना जाता है। दिल्ली के ज्यादातर इलाके आज इसी’बहुत खराब’वाली कैटेगरी में फंसे हुए हैं।डॉक्टरों की सलाह है कि बुजुर्ग और बच्चे सुबह की सैर (Morning Walk)से बचें और बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।

Back to top button