देश

Delhi AQI today 4 December 2025: सांसों में जहर और हवा में ‘गलन’, पारा लुढ़क कर 5 डिग्री पर आया

Delhi AQI today 4 December 2025: दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए आज (गुरुवार, 4दिसंबर) की सुबह काफी भारी रही। एक तरफ तो प्रदूषण की धुंध जाने का नाम नहीं ले रही है,और दूसरी तरफ सर्दी ने अब अपना’प्रचंड’रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अगर आप आज हल्के कपड़ों में घर से निकलने की सोच रहे हैं,तो रुक जाइये,क्योंकि मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है।हालात ये हैं कि अब दिल्ली वालों को सिर्फ मास्क ही नहीं,बल्कि मोटे जैकेट और हीटर की भी जरूरत पड़ने वाली है।हवा अब भी’जहरीली’ (Pollution Status)सबसे पहले बात करते हैं हवा की। तमाम दावों के बावजूद दिल्ली की हवा’बहुत खराब’ (Very Poor)श्रेणी में अटकी हुई है। आज (गुरुवार) सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई (AQI) 332रिकॉर्ड किया गया है। बाहर निकलते ही स्मॉग और आंखों में जलन महसूस हो रही है।बुधवार को यह342था और नेहरू नगर जैसे इलाकों में तो यह378तक पहुँच गया था। यानी राहत अभी दूर है।ठंड ने दी दस्तक: आज रात कांप जाएगी दिल्लीमौसम विभाग (IMD)ने जो भविष्यवाणी की है,वो डराने वाली है। आज4दिसंबर से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।अनुमान है कि आज दिल्ली मेंन्यूनतम तापमान गिरकर5डिग्री सेल्सियसतक पहुँच जाएगा। वहीं,दिन में भी ठंड सताएगी क्योंकि अधिकतम तापमान22डिग्री के आसपास सिमटा रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी,जिससे धूप में भी गर्मी महसूस नहीं होगी।NCRके बाकी शहरों का क्या है हाल? (सुबह का तापमान)नोएडा: AQI 268 (पारा22/9डिग्री)गाजियाबाद:यहाँ प्रदूषण ज्यादा है (AQI 313),ठंड22/8डिग्री।गुड़गांव:AQI 276 (पारा22/8डिग्री)ग्रेटर नोएडा: AQI 274 (पारा22/8डिग्री)नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को रात में करीब8डिग्री तापमान का सामना करना पड़ सकता है।5दिसंबर (कल) के लिए बड़ी चेतावनीअगर आपको लग रहा है कि आज ठंड ज्यादा है,तो कल के लिए तैयार हो जाइए।IMDका कहना है कि5दिसंबरको सर्दी अपना रिकॉर्ड तोड़ सकती है। कल रात का तापमान लुढ़क कर4डिग्री सेल्सियसतक पहुँचने के आसार हैं। यह इस सीजन की सबसे सर्द रात हो सकती है। इसके साथ ही15किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली बर्फीली हवाएं’कोल्ड डे’ (Cold Day)जैसे हालात पैदा कर देंगी।अचानक क्यों जमी दिल्ली?मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत के अनुसार,पहाड़ों पर मौसम बदल रहा है। एक’पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance)एक्टिव हुआ है,जिसकी वजह से हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहां से आ रही उत्तरी बर्फीली हवाएं सीधे मैदानी इलाकों (दिल्ली,यूपी,पंजाब) में ठंड बढ़ा रही हैं।सलाह यही है कि बुजुर्ग और बच्चे सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें और प्रदूषण-ठंड के इस’डबल अटैक’में अपनी सेहत का ख्याल रखें।

Back to top button