GST हटने का कमाल! इंश्योरेंस खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, कंपनियों की हुई बंपर कमाई

सरकार का एक फैसला और बदल गई पूरी इंडस्ट्री की तस्वीर! लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पर सेGSTहटाने का असर अब साफ दिखने लगा है। नवंबर महीने में बीमा कंपनियों के प्रीमियम कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है,जो दिखाता है कि पॉलिसी सस्ती होने के बाद लोग अब जमकर इंश्योरेंस खरीद रहे हैं।पिछले महीने यानी नवंबर में लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के रिटेल प्रीमियम कलेक्शन मेंसालाना आधार पर27%की तगड़ी बढ़ोतरीदर्ज की गई। यह ग्रोथ देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनीLICऔर प्राइवेट कंपनियों,दोनों में लगभग बराबर देखने को मिली।GSTहटने का मिला बंपर फायदाआपको बता दें कि सरकार ने22सितंबर, 2025से लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले18%जीएसटी को घटाकर जीरोकर दिया था। इसका सीधा मतलब है कि अब आपकी पॉलिसी लगभग18%सस्ती हो गई है। अक्टूबर इस फैसले के बाद पहला पूरा महीना था,और नवंबर में इसका असर और भी मजबूती से देखने को मिला।SBIलाइफ जैसी कंपनियों का प्रदर्शन तो लगातार दूसरे महीने भी शानदार बना रहा।प्राइवेट कंपनियों ने मचाया तहलका, LICको छोड़ा पीछेनवंबर के महीने में जहांLICका प्रीमियम कलेक्शन27%बढ़ा,वहीं कई प्राइवेट कंपनियों ने तो इससे भी तेज रफ्तार पकड़ ली।बजाज एलियांज लाइफ (Bajaj Allianz Life)ने तो39%की तूफानी ग्रोथके साथ पूरे बाजार में तहलका मचा दिया।एसबीआई लाइफ (SBI Life)का प्रदर्शन भी धमाकेदार रहा और इसने33%की ग्रोथके साथLICको भी काफी पीछे छोड़ दिया।टाटा एआईए लाइफ (Tata AIA Life)औरआदित्य बिड़ला सन लाइफ (Aditya Birla Sun Life),दोनों ने28%की शानदार ग्रोथ दर्ज की।मैक्स लाइफ (Max Life) 23%औरएचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) 20%की रफ्तार से बढ़े।हालांकि, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (ICICI Prudential Life)थोड़ी धीमी गति से सिर्फ13%ही बढ़ पाई।लेकिन क्या लंबी रेस में पिछड़ रही हैLIC?अगर हम सिर्फ नवंबर के आंकड़ों को देखें तोLICका प्रदर्शन अच्छा लगता है,लेकिन जब हम इस साल के अब तक के पूरे प्रदर्शन को देखते हैं,तो तस्वीर थोड़ी अलग नजर आती है।पूरे साल में अब तक (YTD):पूरी लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री7%की रफ्तार से बढ़ी है।प्राइवेट बीमा कंपनियां12%की औसत से बढ़ी हैं।वहीं, LICका प्रीमियम कलेक्शन2%कमहुआ है।इस साल सबसे ज्यादा झटकाICICIप्रूडेंशियलको लगा है,जिसका प्रीमियम6%गिराहै।यह आंकड़े दिखाते हैं किGSTहटने का फायदा प्राइवेट कंपनियों नेLIC के मुकाबले ज्यादा तेजी से उठाया है और वे बाजार में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रही हैं। कुल मिलाकर,सरकार का यह फैसला बीमा सेक्टर के लिए एक बड़ी राहत और ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा बनकर आया है।