‘वंदे मातरम’ पर बहस क्यों? यह महापाप है! – संसद में प्रियंका गांधी का सरकार पर तीखा हमला, बोलीं- असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति

नई दिल्ली:संसद में सोमवार को’वंदे मातरम’को लेकर एक विशेष चर्चा बुलाई गई, लेकिन यह चर्चा जल्द ही एक तीखी राजनीतिक बहस में बदल गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विपक्ष की ओर से मोर्चा संभालते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस’वंदे मातरम’पर पूरे देश को गर्व है,उस पर संसद में बहस की जरूरत ही क्या है? प्रियंका ने सरकार पर राष्ट्रीय गीत को विवादित बनाने का “महापाप” करने का आरोप लगाया और कहा कि यह सब कुछ पश्चिम बंगाल चुनाव और देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।”हम वंदे मातरम पर बहस क्यों कर रहे हैं?”केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में बोलते हुए कहा, “हम इस सदन में अपने राष्ट्र गीत पर चर्चा कर रहे हैं। इस पर क्या बहस हो सकती है?यह गीत देश के कण-कण में बसा है,यह हमारी भावना से जुड़ा है।” उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस चर्चा का समय और मकसद पूरी तरह से राजनीतिक है। उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “‘वंदे मातरम’उन्हीं उम्मीदों की गुहार है,जिन्हें आपका शासन हर रोज कुचल रहा है।”असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश?प्रियंका ने आरोप लगाया कि यह चर्चा सिर्फ देश का ध्यान असलियत से भटकाने के लिए है। उन्होंने कहा, “युवा परेशान हैं,पेपर लीक हो रहे हैं,बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है,आरक्षण से खिलवाड़ हो रहा है… हम इन पर चर्चा क्यों नहीं कर रहे?प्रदूषण इतना है,लेकिन हम सदन में बैठकर छोटी बातें कर रहे हैं।” उन्होंने सरकार की राजनीति को “दिखावे और इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति” बताया।”प्रधानमंत्री जी कांग्रेस का नाम लेना क्यों भूल गए?”प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “‘वंदे मातरम’की सालगिरह पर प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में बताया कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने1896में पहली बार इसे’एक अधिवेशन’में गाया था। लेकिन प्रधानमंत्री जी यह बताना भूल गए कि वह’कांग्रेस का अधिवेशन’था। आखिर मोदी जी किस बात से कतरा रहे थे?”उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के हर अधिवेशन में’वंदे मातरम’गाया जाता है,लेकिन बीजेपी को बताना चाहिए कि क्या उनके अधिवेशनों में ऐसा होता है।BJPका तीखा पलटवारप्रियंका गांधी के भाषण के तुरंत बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने उन पर स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रियंका वाड्रा संसद में’वंदे मातरम’पर चर्चा की जरूरत पर सवाल उठा रही हैं, वही गाना जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नींव है। यह’मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस’की सोच है! गाजा की बात करो,वंदे मातरम पर चुप रहो।”जब प्रियंका ने दिलाया नेहरू का इतिहास यादसत्ता पक्ष की टोका-टाकी के बीच प्रियंका गांधी ने जवाहरलाल नेहरू पर होने वाले हमलों का भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जितने साल नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री रहे हैं,जवाहरलाल नेहरू जी लगभग उतने ही साल देश के लिए जेल में रहे हैं। उसके बाद उन्होंने17साल देश की सेवा की।”उन्होंने आगे कहा, “अगर नेहरू जी ने ISRO नहीं बनाया होता, तो मंगलयान नहीं बनता, अगर DRDO नहीं बना होता, तो तेजस नहीं बनता, अगर IIT-IIM नहीं बने होते, तो हम IT में आगे नहीं होते। पंडित नेहरू इस देश के लिए जिए और देश की सेवा करते हुए मरे।”भाषण के अंत में उन्होंने दृढ़ता से कहा, “कांग्रेस देश के लिए है, BJPचुनाव के लिए है।हम इस मिट्टी के लिए आपसे और आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे।”