सावधान! दिसंबर में भूलकर भी न टालें ये 5 जरूरी काम, वरना बाद में पछताना पड़ेगा

दिसंबर का महीना शुरू होते ही साल के खत्म होने की घंटी बज जाती है. इसी के साथ टैक्स,सरकारी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी कई अहम समय-सीमाएं भी अपने आखिरी पड़ाव पर आ जाती हैं. अगर आप भी पैन-आधार लिंकिंग, ITRभरने या राशन कार्ड से जुड़ा कोई काम “कल कर लेंगे” सोचकर टाल रहे हैं,तो अब सावधान हो जाइए.31दिसंबर2025तक आपको कुछ ऐसे जरूरी काम निपटाने हैं,जिनके लिए सरकार शायद आपको दूसरा मौका न दे. ये काम सीधे आपके बैंक खाते,निवेश और सरकारी फायदों से जुड़े हैं. चलिए जानते हैं कौन से हैं वो5काम.1.एडवांस टैक्स भरने की आखिरी तारीख (15दिसंबर)अगर आपकी कुल टैक्स देनदारी (TDSकटने के बाद) साल में₹10,000से ज्यादा बनती है,तो आपको एडवांस टैक्स भरना होता है. इसकी तीसरी किस्त जमा करने की आखिरी तारीख15दिसंबरहै. अगर आप यह तारीख चूक जाते हैं,तो आपको ब्याज और जुर्माना दोनों भरना पड़ सकता है.2.लेटITRफाइल करने का आखिरी मौकाजो लोग वित्तीय वर्ष2024-25के लिए समय पर अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)नहीं भर पाए थे,उनके लिए यह आखिरी मौका है. आप लेट फीस के साथ31दिसंबरतक अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं.5लाख से कम आय वालों के लिए लेट फीस₹1,000और5लाख से ज़्यादा आय वालों के लिए₹5,000है. अगर आप31दिसंबर तक भी रिटर्न फाइल नहीं कर पाए,तो इसके बाद आपको मौका नहीं मिलेगा.3.पैन-आधार लिंक,नहीं तो पैन बेकार!यह सबसे जरूरी कामों में से एक है. अगर आपका आधार कार्ड1अक्टूबर, 2024या उससे पहले का बना हुआ है,तो उसे अपने पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख31दिसंबर, 2025है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो:आपका पैन कार्ड निष्क्रिय (Inactive)हो जाएगा.आप बैंक से जुड़े काम ठीक से नहीं कर पाएंगे.डीमैट और निवेश से जुड़े लेन-देन रुक जाएंगे.आपITRभी फाइल नहीं कर पाएंगे.4.राशन कार्ड का ई-केवाईसी है बहुत जरूरीउत्तर प्रदेश,बिहार और राजस्थान जैसे कई राज्यों में राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख भी दिसंबर में ही खत्म हो रही है. अगर आपने दिसंबर तक यह काम पूरा नहीं किया,तो जनवरी2026से आपको सरकारी राशन मिलना बंद हो सकता है.5.घर बनाने का सपना होगा पूरा (PMआवास योजना)प्रधानमंत्री आवास योजना,जिसके तहत घर बनाने के लिए सरकार की ओर से2.5लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलती है,उसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी31दिसंबरही है. अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं,तो अपने आधार कार्ड,आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इसलिए इन कामों को कल पर न टालें और समय रहते पूरा कर लें ताकि नए साल में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.