व्यापार

Airtel यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब आपके साधारण SMS में भी चलेंगे WhatsApp वाले फीचर्स, Google के साथ हुई डील

क्या आप भी पुराने,बोरिंगSMSसे थक चुके हैं,जिसमें न आप हाई-क्वालिटी फोटो भेज सकते हैं,न दोस्तों का कोई ग्रुप बना सकते हैं?अगर हां,तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने गूगल के साथ मिलकर अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार सर्विस शुरू कर दी है.अब आपके फोन का साधारण सा मैसेजिंग ऐप ही व्हाट्सएप जैसा पावरफुल और मजेदार बनने जा रहा है. इस नई टेक्नोलॉजी का नाम हैRCS (रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज),जोSMSका एक सुपर-स्मार्ट अवतार है.तो एयरटेल को इतना समय क्यों लगा?आपको जानकर हैरानी होगी कि एयरटेल पहले इस टेक्नोलॉजी को लाने में थोड़ा झिझक रहा था. इसकी सबसे बड़ी वजह थी’स्पैम मैसेज’का डर.एयरटेल नहीं चाहता था कि इस नए प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को फालतू के प्रमोशनल और फ्रॉड मैसेज की बाढ़ का सामना करना पड़े.लेकिन अब,गूगल के साथ मिलकर एयरटेल ने इसका एक पक्का तोड़ निकाल लिया है. गूगल,एयरटेल केAI-आधारित स्पैम फिल्टरके साथ मिलकर काम करेगा,जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आप तक सिर्फ जरूरी और काम के मैसेज ही पहुंचें. अब स्पैम की चिंता किए बिना आप इस नई सर्विस का मजा ले सकते हैं.आपको क्या फायदे मिलेंगे?एयरटेल की इस नईRCSसर्विस के शुरू होने से अब आपको अपने फोन के डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप में ही व्हाट्सएप जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे:HDफोटो और वीडियो:अब आपSMSके जरिए ही हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो भेज और पा सकेंगे.ग्रुप चैट:दोस्तों और परिवार के साथ सीधेSMSऐप में ही ग्रुप बनाकर बातें कर पाएंगे.वाई-फाई पर भी करेगा काम:यह सर्विस सिर्फ मोबाइल डेटा पर ही नहीं,बल्कि वाई-फाई से कनेक्ट होने पर भी काम करेगी.लोकेशन शेयरिंग:आप आसानी से अपनी लाइव लोकेशन या कोई भी लोकेशन अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर कर सकेंगे.इस साझेदारी के बाद,अब भारत की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां–एयरटेल,जियो और वोडाफोन आइडिया –आरसीएस मैसेजिंग को सपोर्ट करती हैं. यह संभव है कि भविष्य में यह बोरिंगSMSकी जगह ले ले और भारत में मैसेजिंग का नया,तेज़ और ज़्यादा मजेदार तरीका बन जाए.

Back to top button