सावधान! आपकी एक छोटी सी गलती करा सकती है हजारों का नुकसान, जान लें नए ट्रैफिक चालान नियम

रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हम सब कार या बाइक से सड़कों पर निकलते हैं. इस दौरान जाने-अनजाने में हमसे कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं,जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ होती हैं. अगर आपको नियमों की सही जानकारी है,तो आप किसी बड़ी परेशानी से बच सकते हैं,लेकिन जानकारी के अभाव में ट्रैफिक पुलिस आपको रोक सकती है और आपकी जेब पर भारी बोझ पड़ सकता है.तो चलिए,आपकी इसी मुश्किल को आसान करते हैं और आपको बताते हैं ट्रैफिक से जुड़े कुछ जरूरी नियम और उनके उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने के बारे में,ताकि आप सड़क पर सुरक्षित भी रहें और निश्चिंत भी.1.रफ़्तार का शौक पड़ेगा महंगा (ओवरस्पीडिंग)अगर आप तय गति सीमा से ज़्यादा तेज़ गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं,तो:कार या हल्के वाहन पर:₹1,000से₹2,000तक का जुर्माना.बस,ट्रक या भारी वाहन पर:₹2,000से₹4,000तक का जुर्माना. ध्यान रहे,अलग-अलग हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चालान की राशि अलग हो सकती है.2.नशे में ड्राइविंग = बड़ी मुसीबतशराब पीकर गाड़ी चलाना अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना है. अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े गए,तो आपको₹10,000का भारी जुर्मानाऔरजेलभी हो सकती है.3.सीट बेल्ट सिर्फ़ दिखावे के लिए नहींकार चलाते समय सीट बेल्ट न पहनना एक आम गलती है. इस पर₹1,000का जुर्मानाहै. यह नियम सिर्फ जुर्माना से बचाने के लिए नहीं,बल्कि आपकी अपनी सुरक्षा के लिए है.4.बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलानाअगर आप बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL)के कोई भी वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं,तो आप पर सीधे₹5,000का जुर्मानालगाया जाएगा.5.हेलमेट नहीं तो खैर नहींबाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट न पहनने पर₹1,000का चालानकट सकता है. अगर आप यह गलती बार-बार दोहराते हैं,तो आपकाड्राइविंग लाइसेंस भी रद्दकिया जा सकता है.6.गाड़ी चलाते समय फ़ोन पर बात?ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक है. यह एक दंडनीय अपराध है और इस पर₹5,000तक का जुर्मानालग सकता है.7.बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)के पकड़े गए तो?अगर आपके पास अपनी गाड़ी का वैध रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)नहीं है,तो यह नियमों का उल्लंघन है. इस पर₹3,000से₹5,000तक का जुर्मानाहो सकता है.8.बाइक पर ट्रिपलिंग का ख़तरामोटरसाइकिल पर दो से ज़्यादा लोगों का बैठना गैर-कानूनी और खतरनाक है. ऐसा करने पर₹1,000का चालानकट सकता है और आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है.9.बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलानाहर वाहन का बीमा होना अनिवार्य है. अगर आपके वाहन का बीमा खत्म हो गया है या नहीं है,तो:पहली बार पकड़े जाने पर:₹2,000का जुर्माना.दोबारा पकड़े जाने पर:₹4,000का जुर्माना.ये नियम सिर्फ़ आपकी जेब बचाने के लिए नहीं,बल्कि आपकी और सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं. इसलिए,अगली बार जब भी सड़क पर निकलें,इन नियमों का पालन जरूर करें.