धर्म

महाकुंभ में स्नान से चूक गए? निराश न हों, 2026 में 75 साल बाद बन रहा है वैसा ही ‘महासंयोग’, मिलेगा दोगुना पुण्य!

अगर आप2025के महाकुंभ में संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने से चूक गए थे,तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,इस बार प्रयागराज कामाघ मेला2026एक ऐसे अनोखे और दुर्लभ आध्यात्मिक संयोग का गवाह बनने जा रहा है,जो ठीक75सालों के बादबन रहा है। इस’महासंयोग’के कारण2026का माघ मेला किसी महाकुंभ से कम नहीं होगा और यहां स्नान करने वालों को महाकुंभ जैसा ही पुण्य फल प्राप्त होगा।क्या है यह75साल वाला अद्भुत संयोग?हर साल प्रयागराज में माघ के महीने में माघ मेले का आयोजन होता है,जबकि6साल पर कुंभ और12साल पर महाकुंभ लगता है। लेकिन इस बार माघ मेले को जो चीज सबसे खास बना रही है,वो है ग्रहों का खेल।ज्योतिषियों के मुताबिक, 75साल बाद (यानी76वें वर्ष में) ऐसा हो रहा है जबसूर्य देव अपने ही दिन,यानी रविवार को,मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में इस संयोग को अत्यंत शुभ और पुण्य फलदायी माना जाता है। यही कारण है कि इस बार के माघ मेले में स्नान और दान का महत्व कई गुना बढ़ गया है,और संत समाज से लेकर सरकार तक,सभी इसे’मिनी कुंभ’के रूप में देख रहे हैं।’मिनी कुंभ’की तर्ज पर हो रही हैं भव्य तैयारियांइस दुर्लभ संयोग को देखते हुए योगी सरकार भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। महाकुंभ के ठीक बाद हो रहे इस माघ मेले को’मिनी कुंभ’के तौर पर आयोजित करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं:बढ़ाया गया क्षेत्रफल:मेले का एरिया750हेक्टेयर से बढ़ाकर800हेक्टेयरकर दिया गया है।ज्यादा सेक्टर और पुल:मेले में6की बजाय7सेक्टरबनाए जा रहे हैं और6की बजाय7पांटून ब्रिज (पीपे के पुल)तैयार किए जा रहे हैं,ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।इस बार मेले में थारू,घुमंतू और वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ-साथ विभिन्न संप्रदायों के संतों के भी बड़ी संख्या में आने की संभावना है।44दिनों तक चलेगा आस्था का मेला,ये हैं स्नान की प्रमुख तिथियांसंगम की पवित्र धरती पर यह आस्था का मेला पूरे44दिनोंतक चलेगा। इसकी शुरुआत पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व से होगी और समापन महाशिवरात्रि पर होगा।मेला शुरू:3जनवरी2026 (पौष पूर्णिमा)मेला समाप्त: 15फरवरी2026 (महाशिवरात्रि)इस दौरान करीब25लाख श्रद्धालु कल्पवास का संकल्प लेकर संगम तट पर एक महीने तक तप और ध्यान करेंगे।माघ मेला2026के कुल6प्रमुख स्नान पर्व:स्नान पर्वतारीखपौष पूर्णिमा (पहला स्नान)3जनवरी2026मकर संक्रांति15जनवरी2026मौनी अमावस्या (सबसे बड़ा स्नान)18जनवरी2026बसंत पंचमी23जनवरी2026माघी पूर्णिमा1फरवरी2026महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान)15फरवरी2026

Back to top button