ग्वालियर में आज प्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार मेले का आयोजन

ग्वालियर, 30दिसम्बर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आज सोमवार को प्रातः11बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार,स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की दो दर्जन कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं।जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर,लू मैक्स प्राइवेट लिमिटेड मेरठ,डिफेंस मैनेजमेंट डेपलमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रायबरेली उ०प्र०,गरुण24×7सिक्योरिटी सर्विसेज ग्वालियर,हिन्दुस्तान ऑटो स्पेयर पार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ उ०प्र०,एस.बी.आई. इंश्योरेंस ग्वालियर,पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर,ब्लिकिट (ग्रेफर्स) प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा,चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड गुजरात,टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट पडाव ग्वालियर, आई सेक्ट ग्वालियर,जमुना आटो प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर,ए० एफ० मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर,न्यू मैक्स मेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा,रोकमेन इण्डस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड पंजाब/लुधयाणा आदि शामिल हैं। इनके अलावा जे बी मंगाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर,जे बी एम प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद,इंटरफेस माइक्रो सिस्टम गुरुग्राम,टाटा ऑटोकॉम सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद,रविया वर्कफोर्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ,जॉब्स फेयर नाउ प्राइवेट लिमिटेड भोपाल,इंदौर व दिल्ली एवं टीमलीस प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली शामिल है।इन पदों के लिये होगी भर्तीरोजगार मेले में18वर्ष से50वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। नौकरी के लिये चयनित युवाओं को3लाख60हजार से लेकर6लाख रूपये तक का वार्षिक पैकेज मिलेगा। साथ ही कुछ कंपनियां10 हजार रूपये से लेकर32 हजार रूपए तक मासिक वेतन देंगी। इन कंपनियों द्वारा डिप्टी मैनेजर,असिस्टेंट मैनेजर,सिक्योरिटी गार्ड,ट्रेनी आपरेटर, मशीन ऑपरेटर,रिलेशनशिप मैनेजर,डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन,लाइफ मित्रा,अप्रेटिंस ट्रेनी,सैल्स एग्ज्यूकेटिव,फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव,ट्रेनीज,ऑफिस मैनेजमेंट,सिक्योरिटी मैनेजमेंट,स्टोर कीपर,कार्यालय सहायक,हेल्पर,सुपरवाईजर,टेली कॉलर,ड्रायवर,इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर,ऑपरेटर व श्रमिक इत्यादि पदों की भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी।यह दस्तावेज साथ में लाने होंगेप्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी,रोजगार पंजीयन क्रमांक,शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।