देश

सांसों पर ‘ऑरेंज अलर्ट’! दिल्ली की हवा फिर ‘बहुत खराब’, घने कोहरे ने रोकीं उड़ानें, IMD ने दी बड़ी चेतावनी

आज सुबह जब दिल्ली-एनसीआर वालों की आंख खुली,तो उन्हें साफ आसमान नहीं,बल्किधुंध और जहरीले धुएं की एक मोटी सफेद चादरदेखने को मिली। गले में खराश और आंखों में जलन… यह साल2026के दूसरे दिन का स्वागत है,जहां सांस लेना भी एक सजा बन गया है।राजधानी दिल्ली आज’बहुत खराब’हवा औरघने कोहरेकी चपेट में है। हालात इतने गंभीर हैं कि मौसम विभाग (IMD)ने दिल्ली के लिए’ऑरेंज अलर्ट’जारी कर दिया है। आज सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 369दर्ज किया गया,जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।एयरपोर्ट पर’अंधा’कोहरा,यात्रियों का सफर बना’इंतजार’इस दोहरी मार का सबसे बुरा असर हवाई यातायात पर पड़ा है। दिल्ली केIGIएयरपोर्ट पर सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल है।IndiGoऔरAir Indiaजैसी बड़ी एयरलाइन्स ने अपने यात्रियों के लिएएडवाइजरीजारी की है,जिसमें कहा गया है कि घना कोहरा और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है।सभी यात्रियों को सलाह दी गई है कि वेघर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें,ताकि एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करने की नौबत न आए।दिल्ली के ये इलाके बने’रेड जोन’,हवा सबसे जहरीलीयूं तो पूरी दिल्ली का हाल बेहाल है,लेकिन कुछ इलाकों की हवा’गंभीर’श्रेणी में पहुंच चुकी है:NSITद्वारका: AQI 411 (गंभीर)JLNस्टेडियम: AQI 362 (बहुत खराब)मुंडका: AQI 347 (बहुत खराब)द्वारका सेक्टर8: AQI 338 (बहुत खराब)ITO: AQI 326 (बहुत खराब)आगे क्या होगा?क्या मिलेगी राहत? (मौसम का पूर्वानुमान)मौसम विभाग के अनुसार,इस पूरे हफ्ते राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है।2जनवरी (आज):सुबह के समयअत्यधिक घना कोहरारहेगा।3जनवरी:सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा,लेकिन दिन में हालात थोड़े सुधर सकते हैं।4से7जनवरी:कोहरा थोड़ा कम होगा,लेकिन मध्यम स्तर का कोहरा बना रहेगा।फिलहाल,दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिएGRAPका तीसरा चरण (GRAP-3)लागू है,जिसके तहत कई पाबंदियां लगाई गई हैं। लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा,जिसकी वजह से हालात काबू से बाहर हैं। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को सख्त हिदायत दी है कि वे सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें।

Back to top button