सावधान! मौसम का ‘डबल अटैक’, कहीं ‘अंधा’ कोहरा तो कहीं भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवरी का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही मौसम ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ जहां पूराउत्तर भारत जानलेवा ठंड और घने कोहरेसे कांप रहा है,वहीं दूसरी तरफदक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी से उठा एक सिस्टम भारी बारिशका खतरा लेकर आ रहा है।मौसम विभाग (IMD)ने देश के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है और लोगों को अगले कुछ दिनों तक बेहद सावधान रहने की सलाह दी है।दिल्ली वालों,आज’येलो अलर्ट’है!दिल्ली की सुबह आज भी घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटी हुई है। मौसम विभाग ने आज के लिए राजधानी में घने कोहरे का’येलो अलर्ट’जारी किया है।न्यूनतम तापमान: 6डिग्री सेल्सियस के आसपास।अधिकतम तापमान: 17डिग्री सेल्सियस के आसपास।इसका सीधा मतलब है कि आज दिन भर सूरज देवता के दर्शन मुश्किल ही होंगे और ठिठुरन बनी रहेगी।यूपी से बिहार तक’कोल्ड डे’का कहरउत्तराखंड,पंजाब,उत्तर प्रदेश,हरियाणा,राजस्थान और बिहारके कई इलाकों में अगले1से3दिनों तक’कोल्ड डे’की स्थिति बनी रहेगी।कोल्ड डे का मतलब:इसका मतलब है कि दिन में भी धूप नहीं निकलेगी और दिन का तापमान भी बहुत कम रहेगा,जिससे पूरा दिन बर्फीली हवाएं चलेंगी।इसके अलावा,पंजाब,हरियाणा,यूपी और बिहारमें अगले5से7दिनोंतक सुबह के समय’अंधा’कोहरायानी बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।दक्षिण भारत में बरसेंगे बादल,होगी भारी से बहुत भारी बारिश!बंगाल की खाड़ी में एक गहरा दबाव का क्षेत्र बन गया है,जिसका असर अब दक्षिण भारत पर दिखने वाला है।तमिलनाडु:9और10जनवरीको राज्य मेंभारी से बहुत भारी बारिशहोने की संभावना है।केरल:10जनवरीको केरल में भीभारी बारिशका अलर्ट जारी किया गया है।पहाड़ों में’पाला’पड़ने की आशंकाउत्तराखंड:यहां8से10जनवरी के बीच कुछ इलाकों मेंपाला पड़ने (Ground Frosting)की आशंका है,जो फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।मेघालय:यहां भी8जनवरी को पाला पड़ने की स्थिति बन सकती है।मौसम विभाग ने खास तौर पर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों,बुजुर्गों और बच्चों को इस बदलते मौसम में अपना खास ध्यान रखने की सलाह दी है।