UPI पर गलती से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानें वापस पाने का पूरा प्रोसेस

आजकल चाय की दुकान से लेकर शॉपिंग मॉल तक,हर जगहUPIपेमेंट का चलन है. इसने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है और कैश रखने का झंझट भी खत्म कर दिया है. लेकिन इस सुविधा के साथ एक बड़ा डर भी जुड़ा है – अगर गलती से एक नंबर भी गलत दब गया और पैसे किसी अनजान व्यक्ति को ट्रांसफर हो गए तो क्या होगा?सबसे बड़ा सवाल जो हर किसी के मन में आता है,वह यह है कि क्या गलतUPIआईडी या नंबर पर भेजे गए पैसे वापस मिल सकते हैं?इस सवाल का जवाब हमने एक्सपर्ट से जानने की कोशिश की.क्या कहते हैं एक्सपर्ट?रुपी पैसा के निदेशक मुकेश पांडे ने बताया किUPIपेमेंट में हुई इस गलती को सुधारा जा सकता है. उनके अनुसार, “गलत खाते में भेजे गए पैसे को वापस पाना बिल्कुल संभव है,लेकिन यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी तेज़ी से कदम उठाते हैं.”पैसा वापस पाने के लिए तुरंत उठाएं ये कदमअगर आपने भी ऐसी गलती की है, तो घबराने की बजाय तुरंत नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:सबसे पहला और जरूरी काम:बिना एक सेकंड की भी देरी किए,तुरंत अपने बैंक की नज़दीकी ब्रांच या उसके कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें.UPIट्रांजैक्शन आईडी बताएं:जब आप बैंक से संपर्क करेंगे,तो उन्हें उस गलत ट्रांजैक्शन कीUPIआईडी जरूर बताएं. यह आईडी आपको पेमेंट ऐप की हिस्ट्री में मिल जाएगी.बैंक करेगा अनुरोध:आपकी शिकायत मिलने पर,आपका बैंक उस व्यक्ति के बैंक से संपर्क करेगा,जिसके खाते में गलती से पैसे गए हैं. बैंक उस व्यक्ति से पैसे वापस करने का अनुरोध करेगा.अगर सामने वाला पैसा लौटाने से मना कर दे तो?ईमानदार व्यक्ति: अगर दूसरा व्यक्ति ईमानदार है और पैसे वापस करने के लिए तैयार है, तो आपके पैसे आसानी से आपके अकाउंट में वापस आ जाएंगे।अगर वह मना कर दे: लेकिन, अगर वह व्यक्ति पैसे वापस करने से साफ मना कर दे, तब भी उम्मीद नहीं छोड़ी जाती। ऐसी स्थिति में, आप अपने बैंक के ज़रिए RBI लोकपाल के पास मामला ले जा सकते हैं, जो आपकी मदद करेगा।आंकड़े भी देते हैं उम्मीदNPCI के अनुसार, 2024 में UPI से जुड़ी कुल शिकायतों में से लगभग 12-15% गलत अकाउंट में पैसे भेजने के बारे में थीं। इनमें से ज़्यादातर मामले इसलिए सुलझ पाए क्योंकि लोगों ने बिना देर किए समय पर शिकायत दर्ज की।गलती से बचने का सबसे अच्छा तरीकाहमेशा याद रखें,किसी भी तरह की परेशानी से बचने का सबसे अच्छा तरीका सावधानी बरतना है. इसलिए,अगली बार जब भी आप किसी कोUPIपेमेंट करें,तोपैसे भेजने से पहले नाम और नंबर को दो बार जरूर जांच लें.