FD कराने की सोच रहे हैं? जानिए SBI, PNB, HDFC और ICICI समेत कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

आज भी जब सुरक्षित निवेश की बात आती है तो ज्यादातर भारतीयों का भरोसा बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)पर ही टिकता है। यह एक ऐसा विकल्प है,जहां आपका पैसा न सिर्फ सुरक्षित रहता है,बल्कि आपको एक निश्चित रिटर्न की गारंटी भी मिलती है।अगर आप भी अपनी मेहनत की कमाई कोFDमें लगाकर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं,तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में कौन-सा बैंक अपने ग्राहकों कोFDपर सबसे तगड़ा मुनाफा दे रहा है।बुजुर्गों की होती है चांदी,मिलता है ज्यादा ब्याजFDका सबसे बड़ा फायदा वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens)को मिलता है। अगर आपकी उम्र60साल या उससे ज्यादा है,तो बैंक आपको आम ग्राहकों के मुकाबले0.50%तक ज्यादा ब्याज देते हैं। इसलिए,अगर आप अपने माता-पिता के नाम परFDकराते हैं,तो आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है।सलाह: खास ऑफर्स पर रखें नजरअक्सर बैंक कुछ खास दिनों के लिए स्पेशलFDस्कीम लॉन्च करते हैं,जैसे390दिन, 444दिन या999दिन। इन स्पेशल स्कीम्स पर आमFDके मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। इसलिएFDकराने से पहले इन ऑफर्स के बारे में जरूर पता कर लें।किस बैंक में मिल रहा है कितना ब्याज? (नवंबर2025)यहां देश के कुछ प्रमुख बैंकों द्वारा दिए जा रहे ब्याज दरों की सूची दी गई है:पंजाब नेशनल बैंक (PNB):यह बैंक अपनी390दिनों की स्पेशलFDपर आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों,दोनों को ही7.10%का शानदार ब्याज दे रहा है।HDFCबैंक:यह बैंक18से21महीने कीFDपर आम ग्राहकों को6.60%और वरिष्ठ नागरिकों को7.10%ब्याज ऑफर कर रहा है।ICICIबैंक:यहां आपको2से10साल की लंबी अवधि कीFDपर सामान्य लोगों के लिए6.60%और वरिष्ठ नागरिकों के लिए7.10%का ब्याज मिल रहा है।कोटक महिंद्रा बैंक:यह बैंक23महीने कीFDपर सामान्य ग्राहकों को6.70%और वरिष्ठ नागरिकों को7.10%का ब्याज दे रहा है।फेडरल बैंक:यह बैंक अपनी999दिनों की स्कीम में आम लोगों को6.70%और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा7.20%तक का ब्याज दे रहा है।केनरा बैंक:केनरा बैंक की444दिनों की स्पेशलFDपर आम लोगों को6.50%और वरिष्ठ नागरिकों को7.00%का ब्याज मिल रहा है।भारतीय स्टेट बैंक (SBI):देश का सबसे बड़ा बैंक2से3साल कीFDपर आम लोगों को6.45%और वरिष्ठ नागरिकों को6.95%का ब्याज दे रहा है।यूनियन बैंक ऑफ इंडिया:यह बैंक3साल कीFDपर आम ग्राहकों को6.10%और वरिष्ठ नागरिकों को6.60%का ब्याज दे रहा है।(नोट: ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं,निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जांच कर लें।)