एक साथ कई राज्यों पर मौसम की मार! कहीं भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’, तो कहीं गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

देश का मौसम इस वक्त कई अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्य भारी बारिश की चेतावनी से जूझ रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में पारा तेजी से गिरने लगा है,जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ने की पूरी आशंका है।इन6राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,मछुआरे रहें सावधान!मौसम विभाग (IMD)नेतमिलनाडु,केरल, आंध्र प्रदेश,पश्चिम बंगाल,ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूहके कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।केरल में लगातार बारिश:केरल में हालात ज्यादा गंभीर हैं,यहां26नवंबर तकगरज-चमक के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्य के सात जिलों के लिए’येलो अलर्ट’जारी किया गया है।मछुआरों को चेतावनी:खराब मौसम और35-55किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को देखते हुए केरल और लक्षद्वीप के तटों पर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।उत्तर भारत में अब पड़ेगी’कड़ाके की ठंड’दक्षिण में जहां बादल बरस रहे हैं, वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है,जिससे असली ठंड की शुरुआत होने वाली है।दिल्ली:राजधानी में आज से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान10डिग्रीऔर अधिकतम25डिग्री तक गिर सकता है। सुबह के वक्त20-25किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी।उत्तर प्रदेश:यूपी केआगरा,कानपुर, लखनऊ,प्रयागराज और वाराणसीसमेत 10बड़े जिलों में भी आज से तापमान तेजी से गिरेगा,जिससे ठंड बढ़ेगी।बिहार:यहां भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के वक्त चलने वाली15-20किलोमीटर प्रति घंटे की ठंडी हवाएं सिहरन बढ़ाएंगी।उत्तराखंड:पहाड़ों पर भी ठंड का सितम बढ़ने वाला है। यहां न्यूनतम तापमान8डिग्रीतक गिर सकता है,जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।मध्य प्रदेश और राजस्थान का क्या है हाल?मध्य प्रदेश:भोपाल मौसम विभाग के मुताबिक,अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और तेज हवाएं न चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।राजस्थान:यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है,जिससे सर्दी बढ़ेगी।