CBSE Board Practicals : प्रैक्टिकल में चाहिए फुल मार्क्स? बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन, 12वीं वाले यह गलती भूलकर भी न करें

अगर आप या आपके बच्चे इस साल सीबीएसई (CBSE) की 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए ‘अलार्म’ की तरह है। साल 2025 की शुरुआत जश्न से नहीं, बल्कि इम्तेहान से होने वाली है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साफ कर दिया है कि नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (Practical Exams) और इंटरनल असेसमेंट शुरू हो जाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं से पहले यह वो पड़ाव है जो आपके फाइनल रिजल्ट में मार्क्स बढ़ाने का सबसे अच्छा मौका होता है।10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग हैं नियम, ध्यान से समझें:कक्षा 12वीं के लिए (सख्ती ज्यादा है):सीबीएसई 12वीं के छात्रों को इस बात को बहुत गंभीरता से लेना होगा। आपकी प्रैक्टिकल परीक्षा लेने के लिए स्कूल के टीचर नहीं, बल्कि बाहर से परीक्षक (External Examiners) आएंगे।मार्किंग: जैसे ही आपका प्रैक्टिकल और वाइवा (Viva) खत्म होगा, परीक्षक उसी दिन मार्क्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे।ध्यान रहे: एक बार मार्क्स अपलोड हो गए, तो उसमें कोई बदलाव नहीं हो सकेगा। इसलिए अपनी फाइलें, प्रोजेक्ट और लैब का काम टिप-टॉप रखें।कक्षा 10वीं के लिए:10वीं के छात्रों के लिए थोड़ी राहत है। उनकी प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट की परीक्षा आमतौर पर स्कूल के ही शिक्षक (Internal Examiners) लेंगे। कोई बाहर का टीचर नहीं आएगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप ढिलाई बरतें, क्योंकि मार्क्स तो बोर्ड को ही जाएंगे।छुट्टी मारने की गलती न करें!अक्सर छात्र सोचते हैं कि “अरे, स्कूल का ही तो एग्जाम है, बाद में दे देंगे।” इस बार यह सोच आपको मुसीबत में डाल सकती है।गाइडलाइंस के मुताबिक, छात्रों को तय तारीख पर मौजूद रहना ही होगा। अगर आप अनुपस्थित (Absent) हुए, तो आपको दोबारा मौका मिलना बहुत मुश्किल है। अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी है, तो ही स्कूल दोबारा एग्जाम की रिक्वेस्ट डाल पाएगा, वो भी बहुत पेचीदा प्रक्रिया है।तैयारी के लिए जरूरी टिप्स:लैब फाइल चेक करें: सुनिश्चित करें कि आपकी फाइल पर टीचर के साइन हैं या नहीं।सिलेबस देखें: बोर्ड ने कहा है कि प्रैक्टिकल सिर्फ दिए गए सिलेबस से ही होंगे, बाहर से कुछ नहीं पूछा जाएगा।आत्मविश्वास: वाइवा (Viva) के दौरान घबराएं नहीं, एक्सटर्नल टीचर सिर्फ आपकी समझ देखना चाहते हैं, आपको फेल करना उनका मकसद नहीं होता।तो दोस्तों, अपनी लैब कोट (Lab Coat) धूल कर तैयार कर लीजिए। नए साल में मार्क्स की बौछार आपका इंतजार कर रही है!