देश

Baramati Plane Crash: अजित पवार की जान लेने वाले विमान हादसे पर DGCA का चाबुक! VSR वेंचर्स के 4 प्लेन किए गए ग्राउंड, सामने आई ‘मौत की लापरवाही’

नई दिल्ली/बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी 2026 को हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बेहद सख्त कदम उठाया है। इस खौफनाक हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई थी। अब इस मामले में डीजीसीए ने कड़ी कार्रवाई करते हुए VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (VSR Ventures Private Limited) के चार लियरजेट (Learjet 40/45) विमानों की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। डीजीसीए की स्पेशल टीम द्वारा किए गए ऑडिट में एविएशन कंपनी की भारी लापरवाही और सुरक्षा मानकों में बड़ी चूक उजागर हुई है, जिसने पूरे उड्डयन सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है।स्पेशल सेफ्टी ऑडिट में खुली लापरवाही की पोलबारामती हादसे की संवेदनशीलता और वीवीआईपी की मौत को देखते हुए डीजीसीए ने कंपनी का एक ‘विशेष सुरक्षा ऑडिट’ (Special Safety Audit) कराने का आदेश दिया था। इस उच्च स्तरीय जांच के लिए एक मल्टी-डिसिप्लिनरी (बहु-विषयक) टीम का गठन किया गया, जिसने VSR वेंचर्स के विमानों की फिटनेस, रखरखाव और उनके उड़ने के तरीकों की बारीकी से जांच की। जांच रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। टीम ने पाया कि विमानों की उड़ान योग्यता (Airworthiness), हवाई सुरक्षा व्यवस्था और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े कई तय और जरूरी नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था।जब तक कमियां दूर नहीं, तब तक नहीं भर सकेंगे उड़ानडीजीसीए ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि ऑडिट के दौरान रखरखाव (Maintenance) की प्रक्रिया में कई गंभीर तकनीकी खामियां पाई गई हैं। इन्हीं सुरक्षा कमियों और जानलेवा जोखिमों को देखते हुए एहतियातन कंपनी के चारों पंजीकृत LearJet 40/45 विमानों को तुरंत प्रभाव से ग्राउंड (Grounded) कर दिया गया है। नियामक संस्था ने सख्त हिदायत दी है कि जब तक विमानों को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से दुरुस्त नहीं कर लिया जाता और वे एयरवर्दीनेस के सभी मानक पास नहीं कर लेते, तब तक ये विमान आसमान में उड़ान नहीं भर सकेंगे।डीजीसीए ने मांगा ‘रूट कॉज एनालिसिस’ का जवाबकार्रवाई को सिर्फ विमानों को रोकने तक सीमित नहीं रखा गया है। नागरिक उड्डयन नियामक ने VSR वेंचर्स से जवाब-तलब करते हुए पाई गई सभी कमियों पर ‘रूट कॉज़ एनालिसिस’ (Root Cause Analysis) यानी खामियों के मूल कारण की एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का कड़ा निर्देश दिया है। कंपनी द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदमों की इस रिपोर्ट के आधार पर ही डीजीसीए आगे का मूल्यांकन करेगा।रोहित पवार ने कहा- ‘हम पहले ही उठा रहे थे सवाल’डीजीसीए के इस कड़े एक्शन के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका परिवार शुरुआत से ही VSR वेंचर्स द्वारा नियमों की अनदेखी और सुरक्षा से खिलवाड़ का मुद्दा उठाता रहा है। रोहित पवार ने आरोप लगाया कि वे लगातार कह रहे थे कि कंपनी तय मानकों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से विमानों का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि आज डीजीसीए की रिपोर्ट ने हमारी आशंकाओं पर मुहर लगा दी है और ‘नॉन-कम्प्लायंस’ के आधार पर उनके विमानों को ग्राउंड कर दिया है।

Back to top button