व्यापार

LPG price today 1st December 2025 : कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, लेकिन घरेलू गैस का क्या है हाल?

LPG price today 1st December 2025 : नया महीना,नई तारीख और गैस सिलेंडर के नए दाम-यह सिलसिला हर महीने की एक तारीख को चलता है। आज,यानी1दिसंबर2025की सुबह आम जनता और व्यापारियों के लिए एक मिली-जुली खबर लेकर आई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने इस बार नीले रंग वाले,यानी19किलो के कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में कटौती करके होटल और रेस्तरां मालिकों को छोटी ही सही,लेकिन राहत दी है।हालांकि,घर की रसोई संभालने वालों की निगाहें लाल सिलेंडर (14.2किलो) पर थीं,जिनके दामों में इस बार भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है।कारोबारियों के लिए’गुलाबी’ठंड में अच्छी खबरजो लोग खाने-पीने का छोटा बिजनेस,ढाबा या रेस्टोरेंट चलाते हैं,उनके लिए1दिसंबर का दिन अच्छा साबित हुआ है। दिल्ली,मुंबई,चेन्नई और कोलकाता समेत देश के कई हिस्सों में कॉमर्शियल सिलेंडर करीब10रुपये सस्ताहो गया है। भले ही यह रकम छोटी लग रही हो,लेकिन जिन दुकानों में रोज कई सिलेंडर खपते हैं,उनके महीने के बजट में इससे अच्छी बचत होगी।महानगरों में अब कितने का मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर?कटौती के बाद नए रेट आज से लागू हो गए हैं:दिल्ली:पहले यह1590.50रुपये का था,अब1580.50रुपयेका मिलेगा।कोलकाता:यहाँ अब सिलेंडर1684रुपयेमें उपलब्ध होगा (पहले1694रुपये था)।मुंबई:मायानगरी में दाम घटकर1531.50रुपयेहो गए हैं।चेन्नई:यहाँ कीमत1739.50रुपयेतय की गई है।घर की रसोई का बजट जस का तसअब बात करते हैं14.2किलो वाले घरेलू सिलेंडर की,जिसका इस्तेमाल हम और आप अपने घरों में करते हैं। इसमें न तो कोई बढ़ोतरी हुई है और न ही कोई कटौती। यह पिछले महीनों के रेट पर ही मिलेगा।आपके शहर में घरेलू गैस का आज का भाव:दिल्ली:₹853लखनऊ:₹890.50पटना:₹951 (बिहार में रेट थोड़े ज्यादा रहते हैं)मुंबई:₹852.50कारगिल:₹985.50 (पहाड़ी इलाका होने के कारण यहाँ सबसे महंगा)हर शहर में रेट अलग क्यों होते हैं?अक्सर लोग सोचते हैं कि जब कंपनी एक है,तो दिल्ली और पटना के रेट में100रुपये का अंतर क्यों?इसके पीछे एक सीधा सा गणित है-ढुलाई का खर्च (Transport Cost)।गैस रिफाइनरी से जितनी दूर जाएगी,उसे ले जाने का खर्च उतना बढ़ेगा। पहाड़ी इलाकों (जैसे कारगिल,बागेश्वर) में सिलेंडर पहुंचाना कठिन होता है,इसलिए वहां रेट ज्यादा होते हैं। इसके अलावा,हर राज्य सरकार अपने हिसाब से स्थानीय टैक्स भी लगाती है,जिससे कीमतों में अंतर आ जाता है।तो अगर आप आज सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं,तो तसल्ली रखिये,घर के सिलेंडर पर कोई एक्स्ट्रा भार नहीं पड़ा है और दुकान के सिलेंडर पर थोड़ी बचत जरूर हुई है।

Back to top button