उत्तर प्रदेश

विधानसभा में तकनीक और परंपरा का संगम: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने डिजिटल गैलरी और पोर्टल का किया अवलोकन

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व आधुनिक बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों पर विस्तृत चर्चा हुई।विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने उपमुख्यमंत्री जी को विधानसभा के नवीन डिजिटल पोर्टल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री मौर्य ने स्वयं पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration)किया और तकनीकी सुविधाओं की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा परिसर में स्थापित डिजिटल फोटो गैलरी का भी अवलोकन किया,जिसमें सदन के ऐतिहासिक पलों और कार्यक्रमों को संजोया गया है।भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विधानसभा के सुचारू संचालन को लेकर गंभीर चर्चा हुई। श्री सतीश महाना ने सदन में स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने और चर्चाओं के स्तर को ऊंचा उठाने के प्रयासों से अवगत कराया।

Back to top button