Dark Underarms: काली और बदबूदार बगलों के कारण स्लीवलेस पहनने में आती है शर्म? रसोई में मौजूद इन 5 चीजों से पाएं दूध जैसा निखार

ब्यूटी डेस्क। गर्मियों का मौसम हो या कोई खास फंक्शन, स्लीवलेस कपड़े पहनने का शौक हर महिला को होता है। लेकिन कई बार डार्क अंडरआर्म्स (Dark Underarms) और उससे आने वाली पसीने की दुर्गंध आत्मविश्वास को कम कर देती है। भीड़ में हाथ ऊपर करने या मनपसंद कपड़े पहनने में हिचकिचाहट महसूस होने लगती है।अंडरआर्म्स के कालेपन की मुख्य वजह बार-बार शेविंग करना, टाइट कपड़े, पसीना जमा होना या केमिकल वाले डियोड्रेंट का इस्तेमाल हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट के बजाय रसोई में मौजूद इन घरेलू नुस्खों से अपनी बगलों को साफ और खुशबूदार बना सकती हैं।जादुई पेस्ट: एक बार में दिखेगा असरअंडरआर्म्स की जिद्दी कालिमा को हटाने के लिए आप घर पर यह पावरफुल पैक तैयार कर सकते हैं:जरूरी सामग्री:बेकिंग सोडा – 1 चम्मचकॉफी पाउडर – 1 चम्मचकोलगेट (सफेद वाला) – 1 चम्मचटमाटर की प्यूरी – 1 छोटी कटोरीनींबू का रस – 3 चम्मचबनाने और लगाने की विधि:एक कटोरी में इन पांचों चीजों को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के काले हिस्से पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो ठंडे पानी से धो लें। कॉफी और बेकिंग सोडा स्क्रब का काम करेंगे, जबकि कोलगेट और नींबू स्किन को इंस्टेंट ब्राइटनेस देंगे।कालेपन को दूर करने के 2 अन्य अचूक उपायआलू का रस (Natural Bleach): आलू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। आलू के स्लाइस को सीधे अंडरआर्म्स पर रगड़ें या उसका रस निकालकर लगाएं। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के त्वचा की रंगत को साफ करता है।बेसन, हल्दी और गुलाब जल का पैक: यह पारंपरिक पैक डेड स्किन को हटाने में रामबाण है। बेसन गहराई से सफाई करता है, हल्दी एंटी-बैक्टीरियल है और गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है।पसीने की बदबू से ऐसे पाएं छुटकाराअंडरआर्म्स में मौजूद बैक्टीरिया जब पसीने के संपर्क में आते हैं, तो तेज दुर्गंध पैदा होती है।बेकिंग सोडा और नींबू: एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर बगलों में लगाएं। यह मिश्रण बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है और आपको दिन भर फ्रेश महसूस कराता है।ध्यान रखने योग्य बातें:सफाई: नियमित रूप से नहाएं और बगलों की सफाई का खास ख्याल रखें।कपड़े: अधिक टाइट और सिंथेटिक कपड़ों के बजाय सूती (Cotton) कपड़े पहनें ताकि पसीना जमा न हो।शेविंग: बार-बार रेजर का इस्तेमाल करने से बचें, यह स्किन को काला और सख्त बना देता है।