देश

Delhi-NCR Pollution: कोहरा नहीं ये जहर है! दिल्ली में फिर लौटी ‘गैस चैंबर’ वाली सुबह, डरा रहे हैं ये नए आंकड़े

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर एक सपना बनकर रह गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण थोड़ा कम होता दिख रहा था,लेकिन अब हवा की चाल सुस्त पड़ते ही हालात फिर से बिगड़ गए हैं। गुरुवार की सुबह जब लोग सोकर उठे,तो बाहर ठंड का कोहरा नहीं,बल्कि प्रदूषण का’स्मॉग’छाया हुआ था।हवा की दिशा बदलते ही दिल्ली एक बार फिर’गैस चैंबर’बनने की राह पर है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400का आंकड़ा पार कर चुका है,जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।दिल्ली के इन इलाकों में सांस लेना सबसे मुश्किलकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)ने सुबह जो आंकड़े जारी किये,वे डराने वाले हैं। दिल्ली के कई पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाके’गंभीर’ (Severe)श्रेणी में हैं:मुंडकामें हालात सबसे खराब हैं,यहाँAQI 436तक पहुंच गया है।रोहिणी (432)औरजहांगीरपुरी (420)में भी दम घुटने वाली स्थिति है।इसके अलावाअशोक विहार (417),द्वारका (416),बवाना (413)औरआरके पुरम (420)में भी हवा बहुत जहरीली है।प्रसिद्धआनंद विहारमें मीटर408औरचांदनी चौकमें भी408दर्ज किया गया।हवाई सफर करने वाले ध्यान दें, IGIएयरपोर्टके पासAQI 360है।पड़ोसी शहरों का हाल: गाजियाबाद और नोएडा में रेड अलर्टप्रदूषण सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है,एनसीआर के शहरों का हाल और भी बुरा है।गाजियाबाद:यहाँ केलोनीइलाके मेंAQI 425रिकॉर्ड किया गया है,जो बहुत खतरनाक है। वहीं इंदिरापुरम में भी मीटर385के करीब है।नोएडा:यहाँ के लोग जरा संभलकर रहें।सेक्टर116मेंAQI 438औरसेक्टर125में422दर्ज किया गया है। इसका मतलब है कि वहां की हवा पूरी तरह दूषित है।यहाँ मिली थोड़ी राहतगुरुग्राम और फरीदाबाद में हालात दिल्ली के मुकाबले थोड़े (बहुत कम) बेहतर हैं।गुरुग्रामके ग्वाल पहाड़ी मेंAQI 359है,जो’खराब’श्रेणी में आता है।फरीदाबादइस समय सबसे साफ (बाकियों के मुकाबले) है,जहाँ न्यू इंडस्ट्रियल टाउन मेंAQI 230और सेक्टर30में174है।अब क्या करें?माहौल को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह यही है कि जब तक जरूरी न हो,सुबह और शाम की सैर (Morning Walk)से बचें। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। हवा अभी थमी हुई है,इसलिए आने वाले एक-दो दिनों तक प्रदूषण का ये स्तर बना रह सकता है।

Back to top button