वायरल न्यूज़

Girls Night Out! दिल्ली के इन 6 शानदार क्लब्स में लड़कियों की एंट्री है बिलकुल फ्री

Best ladies night clubs in Delhi : आजकल की लड़कियां भी रंगीन रातों और धमाकेदार पार्टियों की शौकीन हैं। अगर आप भी अपने’गर्ल गैंग’के साथ दिल्ली की नाइटलाइफ़ का मजा लेना चाहती हैं,लेकिन सेफ्टी और बजट की चिंता है,तो यह खबर आपके लिए ही है। दिल्ली-एनसीआर में ऐसे कई शानदार पब और क्लब हैं,जहां का माहौल दिल जीत लेता है और सबसे खास बात,यहां’लेडीज नाइट’पर महिलाओं को मिलती है फ्री एंट्री और फ्री ड्रिंक्स!तो चलिए जानते हैं दिल्ली की उन बेहतरीन जगहों के बारे में,जहां आप बिना किसी फिक्र के पूरी रात पार्टी कर सकती हैं।1. Levels HKVदिल्ली के पार्टी हब यानी हौज खास विलेज में मौजूद’Levels HKV’लड़कियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप लाइव म्यूजिक,कराओके और शानदार ड्रिंक्स का मजा लेते हुए अपनी सहेलियों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकती हैं। डांस फ्लोर और बेहतरीन खाने (नॉर्थ इंडियन,इटेलियन,एशियन) के साथ यह जगह आपकी शाम को यादगार बना देगी।2. Matchbox Clubहौज खास का यह रेट्रो पब और लाउंज लड़कियों को स्पेशल फील कराने के लिए जाना जाता है। यहां की सबसे दिलचस्प बात यह है कि हर रविवार को यहां का मेन्यू खासतौर पर महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इतना ही नहीं,शुक्रवार की रात यहां महिलाओं को फ्री में ड्रिंक्स भी सर्व की जाती हैं।3. Fork Youअगर आप अपने गर्ल गैंग के साथ एक मॉडर्न और स्टाइलिश लाउंज में पार्टी करना चाहती हैं,तो’फोर्क यू’एक बेहतरीन जगह है। यह जगह अपने बड़े साइज के’कस्टमाइज बर्गर’के लिए बहुत पॉपुलर है। यहां आप मैक्सिकन,इटालियन और अमेरिकन डिशेज के साथ-साथ तरह-तरह के मॉकटेल और कॉकटेल का मजा ले सकती हैं।4. Summer House Cafeहौज खास के अरविंदो मार्केट में बना यह कैफे’लेडीज नाइट’के लिए एक बेस्ट और आरामदायक जगह है। अगर आपको बहुत ज्यादा शोर-शराबा पसंद नहीं और आप एक चिल माहौल में पार्टी करना चाहती हैं,तो यह कैफे परफेक्ट है। यहां आपको लेबनानी,इटेलियन और अमेरिकन खाने की कई वैरायटी मिल जाएगी।5. Moonshineदोस्तों के ग्रुप के साथ पार्टी करने के लिए’मूनशाइन’दिल्ली के सबसे पॉपुलर बार और रेस्टोरेंट्स में से एक है। रात के समय यह जगह खचाखच भरी रहती है। यहांगुरुवार (Thursday)को लेडीज नाइटहोती है,जिसमें महिलाओं की एंट्री बिल्कुल फ्री होती है और एक कॉकटेल पर दूसरा कॉकटेल फ्री मिलता है। दिल्ली में लेडीज नाइट का असली मजा लेना है,तो यह जगह खास है।6. Qubitos Cafeराजौरी गार्डन में स्थित यह एक खूबसूरत टेरेस कैफे है,जहां आप खुली हवा में पार्टी का आनंद ले सकती हैं। यहांशुक्रवार की रातपूरी तरह से महिलाओं के नाम होती है। इस दिन देर रात तक महिलाओं को फ्री शॉट्स सर्व किए जाते हैं। अपनी सहेलियों के साथ एक यादगार रात बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है।

Back to top button