Gold Price Today: सोने ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 1.30 लाख के ऊपर टिका भाव; जानें आज कमाई के मौके कहां हैं

Gold price today 4 December 2025: बुधवार की गिरावट के बाद आज गुरुवार, 4दिसंबर की सुबह सोने ने जबरदस्त वापसी की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में रिकवरी देखने को मिली है,जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है। स्पॉट गोल्ड ने4,169डॉलर के निचले स्तर से उठकर1.18%की छलांग लगाई और आज सुबह4,213डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था।घरेलू बाजार (MCX)की बात करें,तो कल सोना1,30,350रुपये प्रति10ग्राम पर मजबूती के साथ बंद हुआ। यह17अक्टूबर के अपने ऑल टाइम हाई (1,32,294रुपये) के काफी करीब पहुंच चुका है।अचानक क्यों चढ़ने लगा है सोना?सोने में आई इस तेजी के पीछे दो-तीन बड़े कारण हैं,जो निवेशकों को सेफ महसूस करा रहे हैं:USफेड का फैसला:बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा। जब ब्याज दरें घटती हैं,तो सोने की चमक बढ़ जाती है।रुपये की कमजोरी:डॉलर के मुकाबले रुपये में आ रही गिरावट से भारत में सोने का भाव बढ़ रहा है।सेंट्रल बैंकों की खरीदारी:दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं और’सेफ-हेवन’डिमांड (सुरक्षित निवेश) इसे सपोर्ट कर रही है। आशिका ग्रुप के राहुल गुप्ता का मानना है कि महंगाई से बचने के लिए लोग सोने की तरफ भाग रहे हैं।अगला टारगेट क्या है?ऑगमोंट बुलियन की रिपोर्ट की मानें,तो सोना एक नई रफ़्तार पकड़ने को तैयार है। इसका अगला टारगेट1,32,000रुपये (4,300डॉलर) से लेकर1,33,500रुपयेतक हो सकता है। लेकिन नीचे की तरफ1,29,000रुपये पर एक मजबूत सपोर्ट भी है,यानी इससे नीचे जाने की उम्मीद कम है।LKPसिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि रुपये की कमजोरी और ट्रेड डील की अनिश्चितता सोने को और महंगा कर रही है। हालांकि,बाजार थोड़ा’ओवरबॉट’ (Overbought)है,इसलिए छोटी गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता।आज कहां होगी कमाई? (Expert Tips)अगर आप आज ट्रेडिंग करके पैसा कमाना चाहते हैं,तोSMCग्लोबल सिक्योरिटीज की वंदना भारती ने अपनी राय दी है:सोना (Gold Strategy):अगर आपMCXपर ट्रेडिंग कर रहे हैं,तो1,30,000रुपयेके आसपास खरीदारी करें। अपने जोखिम को कम करने के लिए1,29,200रुपयेपर स्टॉपलॉस लगाएं और1,32,500रुपयेके टारगेट के लिए इंतज़ार करें।कच्चा तेल (Crude Oil):सिर्फ सोना ही नहीं,क्रूड भी आज मुनाफे का सौदा हो सकता है। सलाह है कि क्रूड ऑयल में5,340रुपयेके पास खरीदारी करें। इसके लिए5,310रुपयेका स्टॉपलॉस रखें और5,400रुपयेका टारगेट लेकर चलें।ध्यान रहे कि मार्केट अभी वोलेटाइल (उतार-चढ़ाव वाला) है,इसलिए स्टॉपलॉस के बिना ट्रेड न करें।