Gold Rate Today 2nd December 2025: दिल्ली में 1.30 लाख के पार, एक्सपर्ट्स बोले- अभी तो और तेजी बाकी

Gold Rate Today 2nd December 2025: अगर आप आज (मंगलवार, 2दिसंबर2025)सराफा बाजार जाकर गहने खरीदने का मन बना रहे हैं,तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। महीने की शुरुआत ही महंगाई के साथ हुई है। लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।चांदी की चाल तो और भी तेज है,जो दो दिनों के अंदर ही हजारों रुपये महंगी हो गई है। दिल्ली में24कैरेट सोने का भाव1लाख30हजार रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर चुका है,जबकि चेन्नई में तो चांदी2लाख के करीब पहुँचने को बेताब है।दिल्ली में आज क्या है हलचल?राजधानी दिल्ली में आज सोने के भाव में10रुपये की मामूली ही सही,लेकिन बढ़ोतरी हुई है।24कैरेट सोना अब₹1,30,640प्रति10ग्रामबिक रहा है। पिछले दो दिनों की बात करें तो24कैरेट सोने में कुल₹660और22कैरेट (जेवराती सोने) में₹610की तेजी आ चुकी है।आपके शहर में10ग्राम सोने का रेट (24कैरेट और22कैरेट)शहरों के हिसाब से दामों में थोड़ा अंतर होता है। सबसे महंगा सोना इस वक्त चेन्नई में है।दिल्ली,जयपुर,लखनऊ:इन शहरों में22कैरेट का भाव₹1,19,760और24कैरेट का₹1,30,640है।मुंबई,कोलकाता,बेंगलुरु,हैदराबाद:यहाँ22कैरेट सोना₹1,19,610और24कैरेट₹1,30,490में मिल रहा है।चेन्नई (सबसे महंगा):यहाँ22कैरेट के लिए आपको₹1,20,710और24कैरेट के लिए₹1,31,680चुकाने होंगे।अहमदाबाद,पटना:यहाँ22कैरेट का भाव₹1,19,660है।चांदी नेपकड़ी रॉकेट की रफ़्तारचांदी में निवेश करने वालों की तो चांदी है,लेकिन खरीदारों के पसीने छूट रहे हैं। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चांदी के दाम बढ़े हैं। पिछले48घंटों में चांदी₹3,100प्रति किलोमहंगी हो गई है।दिल्ली,मुंबई,कोलकाता:यहाँ आज चांदी₹1,88,100प्रति किलोग्रामबिक रही है।चेन्नई:यहाँ चांदी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसका भाव₹1,96,100प्रति किलोग्रामहो गया है। यानी2लाख से बस कुछ ही कदम दूर।क्यों बढ़ रहे हैं दाम?इस तेजी का सबसे बड़ा कारण अमेरिका है। बाजार को पूरी उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed)जल्द ही ब्याज दरों में कटौती करेगा। जब भी ब्याज दरें घटती हैं,डॉलर कमजोर पड़ता है और निवेशक सोने-चांदी की तरफ भागते हैं,जिससे दाम बढ़ जाते हैं।आगे क्या होगा?क्या सोना और महंगा होगा?अगर आप सोच रहे हैं कि दाम गिरेंगे,तो एक्सपर्ट्स की राय आपको निराश कर सकती है। गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs)के एक सर्वे के मुताबिक,दुनिया भर के70%बड़े निवेशक मानते हैं कि2026में सोना नई ऊंचाइयों पर जाएगा।करीब36%क्लाइंट्स का मानना है कि2026के अंत तक अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना$5,000डॉलर प्रति औंसके पार जा सकता है।जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली भी सोने को लेकर पॉजिटिव हैं। उनका भी अनुमान है कि अगले साल तक सोना$4,400से$5,055की रेंज में रहेगा। (फिलहाल यह$4,250के आसपास है)।इसका सीधा मतलब है कि घरेलू बाजार में भी कीमतें आने वाले समय में नए रिकॉर्ड बनाएंगी। इसलिए अगर खरीददारी करनी है,तो ज्यादा इंतज़ार शायद सही फैसला न हो।