व्यापार

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! हफ्ते भर में ₹65,000 सस्ती हुई चांदी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के भाव

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार के लिए सोमवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया है। नए सप्ताह के पहले दिन, 9 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बरकरार है। राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी के चलते 24 कैरेट गोल्ड पिछले एक हफ्ते में करीब 3,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कमजोर हो चुका है।सबसे ज्यादा चौंकाने वाली गिरावट चांदी में देखी गई है, जो मात्र एक सप्ताह के भीतर 65,000 रुपये प्रति किलो तक नीचे आ गई है। 30 जनवरी को 4 लाख के पार जाने वाली चांदी अब 2.85 लाख के स्तर पर संघर्ष कर रही है।दिल्ली से लखनऊ तक सोने का हालआज सुबह दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर ₹1,56,740 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, आभूषण बनाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,43,690 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और जयपुर में भी लगभग यही दरें लागू हैं।जेपी मॉर्गन की भविष्यवाणी: साल के अंत में आएगा उछाल?भले ही वर्तमान में कीमतें गिर रही हों, लेकिन वैश्विक निवेश फर्म जेपी मॉर्गन (JPMorgan) ने भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार, साल के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है। इसके पीछे मुख्य कारण दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों द्वारा की जा रही सोने की भारी खरीदारी है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोना अपने रिजर्व में शामिल कर सकते हैं।देश के प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट (9 फरवरी 2026)शहर22 कैरेट सोने का भाव (₹)24 कैरेट सोने का भाव (₹)दिल्ली1,43,6901,56,740मुंबई1,43,5401,56,590लखनऊ1,43,6901,56,740अहमदाबाद1,43,5901,56,640चेन्नई1,43,5401,56,590चांदी की कीमतों में ‘सुनामी’: 4 लाख से फिसली नीचेचांदी के निवेशकों और खरीदारों के लिए यह समय खरीदारी का हो सकता है। 9 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस पर आने से स्थानीय कीमतों में भारी दबाव देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी गिरावट गहनों की मांग में इजाफा कर सकती है।

Back to top button