देश

उत्त्तर भारत में सर्दी का यू-टर्न: पहाड़ों पर माइनस में पारा, मैदानों में शीतलहर की चेतावनी; जानें आज के मौसम का हाल

दिसंबर का पहला हफ्ता बीतने के साथ ही ठंड ने अपना असली और डरावना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अगर आप दिल्ली,यूपी,राजस्थान या पंजाब में रहते हैं,तो अब लापरवाही न करें क्योंकि मौसम विभाग ने साफ़ कर दिया है कि अगले कुछ दिन बहुत भारी पड़ने वाले हैं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है और तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है।आज (4दिसंबर2025)की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है,तो राजस्थान में शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है।पहाड़ों का हाल: पानी बना बर्फ,रास्ते हुए बंदसबसे पहले बात करते हैं जहां से यह ठंड आ रही है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है।श्रीनगर:यहाँ पारामाइनस4 (-4°C)डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। डल झील समेत कई जल स्रोत जमने लगे हैं।ऊंचाई वाले इलाके:हिमाचल और कश्मीर की कुछ ऊंची चोटियों पर तो तापमानमाइनस18डिग्री (-18°C)तक पहुंच गया है। रोहतांग दर्रा और कई रास्ते बर्फ की वजह से बंद हो गए हैं। यही बर्फीली हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में ठिठुरन ला रही हैं।मैदानी इलाकों में’येलो अलर्ट’:दिल्ली,यूपी और पंजाबमौसम विभाग (IMD)ने चेतावनी दी है कि इस बार सर्दी पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है,और इसका कारण’ला-नीना’ (La Nina)का प्रभाव है।दिल्ली:राजधानी में आज न्यूनतम तापमान10-12डिग्री रहने का अनुमान है,लेकिनकल (5दिसंबर)से यहां शीतलहर चलने के पूरे आसार हैं। येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।उत्तर प्रदेश:यहाँ भी गलन बढ़ गई है। आज न्यूनतम तापमान8°Cतक रहने की उम्मीद है। सुबह घना कोहरा और दिन में ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।पंजाब-हरियाणा:यहाँ पारा तेजी से गिरा है और शीतलहर जैसे हालात बन चुके हैं।राजस्थान:3डिग्री में कांप रहे लोगरेगिस्तानी राज्य राजस्थान में सर्दी ने जबरदस्त बैटिंग शुरू कर दी है।सीकर (फतेहपुर):यहाँ का हाल सबसे बुरा है। फतेहपुर शेखावाटी में पारा लुढ़क कर3डिग्री सेल्सियसतक पहुंच गया है।माउंट आबू:यहाँ तापमान0डिग्री के आसपास या उससे नीचे चल रहा है।मौसम विभाग नेचूरू,झुंझुनू और सीकरके लिए शीतलहर कायेलो अलर्टजारी किया है।आगे क्या होगा?IMDका कहना है कि दिसंबर से फरवरी2026तक पूरा उत्तर और मध्य भारत (MP, Maharashtraके कुछ हिस्से) कड़ाके की ठंड की चपेट में रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा।सलाह:अब स्वेटर के साथ-साथ इनर और मफलर निकालने का वक्त आ गया है। खासकर सुबह और रात के सफर में पूरी सावधानी बरतें।

Back to top button