Android और iOS को कहें अलविदा! आ गया Linux पर चलने वाला यह अनोखा फोन, प्राइवेसी है सबसे बड़ी खासियत

आज अगर आप बाजार में कोई भी नया स्मार्टफोन लेने जाएं,तो आपके पास सिर्फ दो ही रास्ते होते हैं – या तो आप गूगल का एंड्रॉयड लेंगे या फिर एप्पल काiOS.वो दिन लद गए जब ब्लैकबेरी और विंडोज जैसे फोन भी शान से चला करते थे. लेकिन अगर आप भी एंड्रॉयड और iOSकी इस दुनिया से बोर हो गए हैं और कुछ बिल्कुल नया आज़माना चाहते हैं,तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. फिनलैंड की कंपनीJollaएक ऐसा स्मार्टफोन लेकर आई है,जो इन सबसे अलगLinuxऑपरेटिंग सिस्टमपर चलता है.अगर आपकोJollaनाम सुना-सुना सा लग रहा है,तो आप सही हैं. यह वही कंपनी है जिसने2013मेंSailfish OSवाला फोन लॉन्च करके टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी थी. अब कंपनी एक नए और बेहतर डिवाइसJolla Phoneके साथ वापस आई है,जो पिछले मॉडल से हर मामले में एक कदम आगे है.आपकी जासूसी नहीं करता यह फोन!Jolla Phoneकंपनी के अपनेSailfish OS 5पर चलता है,जोLinuxपर आधारित है. कंपनी का दावा है कि उनका सॉफ्टवेयर आपकी किसी भी तरह की जासूसी या डेटा कलेक्शन नहीं करता. उनकी बातों पर यकीन करें तो, Sailfish OSमें न कोई ट्रैकर है,न बैकग्राउंड में आपका डेटा इकट्ठा होता है,और न ही कहीं गूगल प्ले सर्विसेज छिपी हुई हैं.यह उन लोगों को बहुत पसंद आ सकता है जो अपनी डिजिटल जिंदगी पर पूरा कंट्रोल रखना चाहते हैं और बड़ी टेक कंपनियों की डेटा इकट्ठा करने की आदतों से परेशान हैं.तो फिर सवाल उठता है कि इसमें ऐप्स कैसे चलेंगे?सच तो यही है कि आज एंड्रॉयड औरiOSका राज सिर्फ और सिर्फ ऐप्स की वजह से है. विंडोज फोन जैसे कई अच्छे प्लेटफॉर्म सिर्फ इसलिए बाजार से बाहर हो गए क्योंकि उनके पास ऐप्स की कमी थी.Jollaइस बात को अच्छी तरह समझता है,इसीलिए उन्होंने अपने फोन मेंएंड्रॉयड ऐप्स चलाने की सुविधादी है.जी हाँ,आपJolla AppSupportकी मदद से इस फोन में अपनी पसंदीदा एंड्रॉयड ऐप्स चला सकते हैं. और अगर आप प्राइवेसी को लेकर और भी सतर्क हैं,तो जरूरत पड़ने पर एंड्रॉयड से जुड़े सभी कंपोनेंट्स को बंद भी कर सकते हैं.इतना ही नहीं,फोन के साइड में एकफिजिकल प्राइवेसी स्विचदिया गया है. इस एक बटन से आपकैमरा,माइक,ब्लूटूथ और सारे सेंसर तुरंत बंद कर सकते हैं.यह दिखाता है कि कंपनी प्राइवेसी को लेकर कितनी गंभीर है.Jollaफोन के दमदार फीचर्सडिस्प्ले: 6.36-इंचFHD AMOLEDरैम: 12GBस्टोरेज: 256GB (इसे मेमोरी कार्ड से2TBतक बढ़ा सकते हैं)कैमरा: 50MPमेन +13MPअल्ट्रावाइडबैटरी: 5,500mAhऑपरेटिंग सिस्टम: Sailfish OS 5कितनी है इस अनोखे फोन की कीमत?Jolla Phoneफिलहाल प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध है. इसे बुक करने के लिए ग्राहकों को पहले€99 (लगभग₹10,409)एडवांस देने होंगे. फोन की कुल प्री-ऑर्डर कीमत€499 (करीब₹52,465)है. जब यह पूरी तरह से बाजार में आएगा,तो इसकी कीमत€599से€699 (लगभग₹62,980से₹73,495)के बीच हो सकती है.हालांकि,कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी कीमत या लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. पर यह उन लोगों के लिए एक रोमांचक विकल्प है जो स्मार्टफोन की भीड़ से कुछ अलग और सुरक्षित चाहते हैं.