India Digital Census 2027: अब घर बैठे मोबाइल से दर्ज करें अपनी जानकारी, भारत की पहली डिजिटल जनगणना का सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल लॉन्च

News India Live, Digital Desk : भारत के प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की पहली डिजिटल जनगणना (Digital Census 2027) का शंखनाद हो चुका है। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक समर्पित सेल्फ-एन्यूमरेशन (Self-Enumeration) पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अब नागरिक बिना किसी सरकारी कर्मचारी के घर आने का इंतजार किए, खुद ही अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।क्या है ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन’ (स्व-गणना)?यह एक सुरक्षित, वेब-आधारित सुविधा है जो नागरिकों को जनगणना प्रगणक (Enumerator) के घर आने से पहले ही अपनी जानकारी सबमिट करने की आजादी देती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और इसे 16 क्षेत्रीय भाषाओं में पूरा किया जा सकता है।स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस: कैसे भरें अपनी डिटेल्स?पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर लॉग इन करें।रजिस्ट्रेशन: अपना राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चुनें और कैप्चा भरें। इसके बाद परिवार के मुखिया (Head of Household) का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।OTP वेरिफिकेशन: आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे भरकर आप लॉग इन कर पाएंगे।लोकेशन की पहचान: पोर्टल पर दिए गए डिजिटल मैप के जरिए अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करें। इसके लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना बेहतर रहता है।जानकारी भरें: आपसे करीब 31 से 34 सवाल पूछे जाएंगे (जैसे- घर की स्थिति, शिक्षा, पेयजल, बिजली आदि)। सभी सवालों के जवाब ध्यानपूर्वक भरें।फाइनल सबमिट: सभी जानकारी चेक करने के बाद ‘Final Submit’ पर क्लिक करें। एक बार सबमिट होने के बाद आप खुद इसमें बदलाव नहीं कर पाएंगे।SE-ID प्राप्त करें: सफल सबमिशन के बाद आपको 11 अंकों की एक ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी’ (SE ID) मिलेगी। इसे संभाल कर रखें या स्क्रीनशॉट ले लें।SE-ID का क्या करें?जब जनगणना कर्मचारी (Enumerator) आपके घर आएंगे, तो आपको उन्हें लंबी चौड़ी जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। आपको बस अपनी SE-ID उन्हें दिखानी होगी। वे अपने मोबाइल ऐप में इसे दर्ज करेंगे और आपकी जानकारी तुरंत सत्यापित (Verify) हो जाएगी। इससे आपका और उनका, दोनों का समय बचेगा।महत्वपूर्ण बातें और समय सीमा15 दिनों की विंडो: यह पोर्टल आपके क्षेत्र में घर-घर जाकर होने वाली जनगणना (Houselisting) शुरू होने से ठीक 15 दिन पहले खुलेगा।प्रथम चरण की शुरुआत: 1 अप्रैल 2026 से अंडमान-निकोबार, गोवा, कर्नाटक, सिक्किम, ओडिशा, लक्षद्वीप, मिजोरम और दिल्ली (NDMC व कैंट) में यह सुविधा शुरू हो चुकी है।दस्तावेज की जरूरत नहीं: खास बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए आपको किसी भी पहचान पत्र या दस्तावेज (Documents) को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।