IPL 2026: राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, मुंबई के खिलाफ 278 की स्ट्राइक रेट से मचाया कोहराम; यूसुफ पठान और जडेजा के क्लब में हुए शामिल

नई दिल्ली/मुंबई | आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेले गए इस मैच में वैभव ने दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए ऐसी पारी खेली, जिसने पुराने दिग्गजों के रिकॉर्ड्स की बराबरी कर ली। भले ही वैभव बड़ी पारी खेलने से चूक गए, लेकिन महज 14 गेंदों में उन्होंने मैच का रुख राजस्थान की ओर मोड़ दिया।14 गेंदें, 5 छक्के और 278 का स्ट्राइक रेटवैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मात्र 14 गेंदों पर 39 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका शामिल था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278.57 का रहा। वैभव ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों पर 80 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। शार्दुल ठाकुर ने अंततः वैभव को आउट कर मुंबई को राहत दिलाई।यूसुफ पठान और जडेजा के खास क्लब में एंट्रीअपनी इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास के एक खास रिकॉर्ड में दिग्गज यूसुफ पठान और रविंद्र जडेजा की बराबरी कर ली है। आईपीएल में 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 30+ रनों की पारी खेलने के मामले में अब ये तीनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।IPL में 250+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 30+ स्कोर (भारतीय बल्लेबाज):खिलाड़ीकितनी बारपारियांअभिषेक शर्मा6 बार77हार्दिक पंड्या6 बार141वैभव सूर्यवंशी4 बार10यूसुफ पठान4 बार154रविंद्र जडेजा4 बार199हैरान करने वाली बात यह है कि जहां जडेजा और पठान ने यह कारनामा करने के लिए 150 से ज्यादा मैच लिए, वहीं वैभव ने महज 10 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया है।सीजन 2026 में वैभव का ‘विराट’ प्रदर्शनइस सीजन में वैभव का बल्ला आग उगल रहा है। अब तक खेले गए 3 मैचों में उनके आंकड़े किसी भी गेंदबाज की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं:कुल रन: 122 (49 गेंदों पर)स्ट्राइक रेट: 248.97औसत: 40.66बाउंड्री: 10 चौके, 11 छक्केयशस्वी की नाबाद पारी और राजस्थान की जीतमैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की नाबाद 77 रनों की पारी की बदौलत 11 ओवर में 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी और राजस्थान ने यह मैच 27 रनों से जीत लिया। यशस्वी ने इस मैच में राजस्थान के लिए 19वीं बार ‘खास कमाल’ करते हुए सहवाग और संजू सैमसन जैसे दिग्गजों की बराबरी भी की।