व्यापार

IPO में पैसा लगाने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! 2026 का स्टार बना IPO Index; 2026 में इन शेयरों ने दिया 100%+ रिटर्न

Nifty IPO Index: भारतीय शेयर बाजार में जितनी भी उठापटक चल रही हो, साल 2026 IPO निवेशकों के लिए शानदार साबित हो रहा है. जहां एक तरफ शेयर बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 दबाव में बना हुआ है, वहीं IPO बाजार ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न देकर चौंकाया है. यही वजह है कि Nifty IPO Index इस साल बाजार के सबसे मजबूत इंडेक्स में शामिल होकर उभरा है.

Nifty IPO Index ने Nifty 50 को छोड़ा पीछे

इस साल अब तक Nifty IPO Index में करीब 17% की बढ़त दर्ज की गई है. इसके मुकाबले Nifty 50 में 14% की गिरावट देखने को मिली है. सिर्फ सालभर का आंकड़ा ही नहीं, बल्कि अलग-अलग टाइमफ्रेम में भी IPO इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

 

अवधि Nifty IPO Index Nifty 50
YTD 0.17 -14%
12 महीने 0.11 -8%
6 महीने 0.34 -2.50%

2026 में IPOs की रही भरमार

इस साल IPO बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली. खासकर ₹500 करोड़ से ₹1,000 करोड़ के इश्यू साइज वाले IPOs को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला. ऐसे IPOs को औसतन 46.5 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जो निवेशकों की मजबूत मांग को दिखाता है.

कितने IPO निवेशकों के लिए फायदे में हैं?

साल 2026 में अब तक 96 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हुई हैं. इनमें से 24 कंपनियों के शेयर फिलहाल अपने इश्यू प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं. वहीं बड़ी संख्या में IPO अभी भी निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दे रहे हैं.

IPO बाजार की मौजूदा तस्वीर कुछ ऐसी है:

  • 96 कंपनियां इस साल लिस्ट हुईं
  • 24 कंपनियां इश्यू प्राइस से नीचे हैं
  • 15 IPO अभी Upcoming या Ongoing हैं
  • 59 IPOs ने लिस्टिंग के दिन फायदा दिया
  • 22 IPOs में लिस्टिंग पर नुकसान हुआ
  • 57 IPOs अभी भी इश्यू प्राइस के मुकाबले बढ़त में हैं

लिस्टिंग के दिन सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले IPO

कुछ IPOs ने लिस्टिंग के पहले दिन ही निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. 2026 के टॉप मेनबोर्ड IPO Listing Gainers में ESDS Software और Tempsens Instruments सबसे आगे रहे.

 

कंपनी Listing Gain
ESDS Software 113%
Tempsens Instruments 111%
Behari Lal Engineering 61%
SS Retail 51%
Indo-MIM 45%

लिस्टिंग के बाद किन IPOs ने सबसे ज्यादा पैसा बनाया?

अगर लिस्टिंग के बाद के प्रदर्शन को देखें तो कुछ IPOs ने निवेशकों की पूंजी को कई गुना बढ़ाया है. Issue Price के मुकाबले सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले IPOs की लिस्ट में ESDS Software पहले स्थान पर है.

 

कंपनी Issue Price से Return
ESDS Software 270%
SEDEMAC Mechatronics 163%
Indo-MIM 156%
Omnitech Engineering 141%
Xtranet Technologies 118%

2026 के आंकड़े दिखाते हैं कि IPO बाजार में केवल नई लिस्टिंग ही नहीं हुईं, बल्कि कई कंपनियों ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न भी दिया. Nifty IPO Index का प्रदर्शन भी इसी ट्रेंड को दिखाता है, जिसने इस साल Nifty 50 की तुलना में कहीं बेहतर रिटर्न दिया है.

Back to top button