उत्तर प्रदेश

Lucknow Traffic Alert: आज घर से निकलने से पहले 2 मिनट रुकें! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगमन पर इन रास्तों पर लगा है ‘ब्रेक’

Lucknow Traffic Alert: आज यानी28नवंबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवाबों के शहर लखनऊ में पधार रही हैं। उनके स्वागत के लिए शहर में खास तैयारियां की गई हैं,लेकिन इसके साथ ही आम जनता को सड़कों पर थोड़ी परेशानी न हो,इसके लिए ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं।राष्ट्रपति महोदया आज दोपहर12बजे’ब्रह्माकुमारीज’के एक विशेष कार्यक्रम “विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान” का शुभारंभ करेंगी। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सुंदर मयूर नृत्य का आयोजन होगा। इतना ही नहीं,छत्तीसगढ़ से आए मशहूर कलाकार हितेश ने उनके और गुलजार दादी के सम्मान में एक बेहद खूबसूरत रंगोली भी सजाई है।चूंकि राष्ट्रपति की सुरक्षा सर्वोपरि है,इसलिए शहर के कई मुख्य मार्गों,खासकर एयरपोर्ट,राजभवन और सुल्तानपुर रोड के आसपास आम गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी या उनके रास्ते बदले जाएंगे। अगर आप आज ऑफिस या किसी काम से निकल रहे हैं,तो नीचे दिया गया ट्रैफिक प्लान एक बार जरूर देख लें।1.अमौसी एयरपोर्ट और शहीद पथ की तरफ जाने वाले ध्यान देंअगर आप एयरपोर्ट जा रहे हैं,तो थोड़ा समय हाथ में लेकर चलें।रोक:अमौसी एयरपोर्ट के वीआईपी मोड़ से सामान्य गाड़ियां एयरपोर्ट के अंदर सीधे नहीं जा पाएंगी। आपको कमर्शियल मोड़ से बाएं होकर जाना होगा।शहीद पथ:कानपुर रोड तिराहे से शहीद पथ की ओर गाड़ियां नहीं चढ़ पाएंगी। आपको ट्रांसपोर्ट नगर,पुरानी चुंगी या बाराबिरवा होते हुए अपना रास्ता तय करना होगा।2.मोहनलालगंज और सुल्तानपुर रोड (ब्रह्म कुमारी केंद्र के पास)इस इलाके में कार्यक्रम होना है,इसलिए यहाँ सबसे ज्यादा सख्ती रहेगी।गोसाईंगंज और अहिमामऊ:अगर आप गोसाईंगंज तिराहे से अहिमामऊ की तरफ आना चाहते हैं,तो यह रास्ता बंद रहेगा। आपको जिला जेल के सामने से होते हुए मोहनलालगंज और किसान पथ का रास्ता लेना होगा।अंडरपास:कबीरपुर और अहिमामऊ अंडरपास से ब्रह्म कुमारी केंद्र की तरफ जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा। यहाँ का ट्रैफिक किसान पथ या कमता तिराहे की ओर डाइवर्ट किया जाएगा।3.हजरतगंज और राजभवन के आसपास (शहर का दिल)शहर के बीचो-बीच हजरतगंज इलाके में भी रूट बदला गया है।राजभवन और हजरतगंज:बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन या हजरतगंज डीएसओ की तरफ आप नहीं जा पाएंगे। इसके लिए आपको गोल्फ क्लब चौराहा या लालबत्ती चौराहे वाला रास्ता चुनना होगा।पार्क रोड:डीएसओ चौराहे से पार्क रोड और हजरतगंज के बीच का रास्ता’वन-वे’या पूरी तरह बंद रह सकता है।रॉयल होटल:यहाँ से भी विधानभवन या डीएसओ की तरफ जाने पर रोक रहेगी। आपको बर्लिंग्टन चौराहा या सिकंदरबाग होकर घूमना पड़ेगा।रोडवेज बसें: 1090चौराहे से कोई भी रोडवेज बस बंदरियाबाग की तरफ नहीं जाएगी,उन्हें बैकुंठधाम और चिरैयाझील की तरफ मोड़ दिया जाएगा।4.वृंदावन योजना और सेक्टर-15अगर आप वृंदावन योजना या पीजीआई (PGI)इलाके में रहते हैं,तो ये बदलाव आपके लिए हैं:सेक्टर-14और19:यहाँ के नहर पुल और पिपरीखेड़ा चौराहे से सेक्टर-15 (कार्यक्रम स्थल) की तरफ गाड़ियां नहीं जा सकेंगी। आपको ज्ञान सरोवर नहर पुल,तेलीबाग या कालिंदी पार्क वाले रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।ट्रॉमा सेंटर:न्यू ट्रॉमा सेंटर और सपना एंक्लेव के आसपास भी काफी डायवर्जन है। यहाँ से आपको पुलिस लाइन रोड या तेलीबाग की तरफ से घूमकर जाना होगा।

Back to top button