नवंबर में ही कांपने लगा मध्य प्रदेश, भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, आधे राज्य में शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश में इस बार सर्दी ने समय से पहले ही ऐसा कहर बरपाया है कि सारे पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर और राजगढ़ तक,पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। आलम यह है कि मौसम विभाग को राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से के लिए अगले48घंटों का शीतलहर (Cold Wave)अलर्ट जारी करना पड़ा है।भोपाल में इतनी ठंड कि84साल का रिकॉर्ड टूट गयाजी हां,आपने सही पढ़ा। रविवार-सोमवार की रात भोपाल में जो हुआ,वो पिछले84सालों में नहीं हुआ था। यहां का पारा लुढ़ककर5.2डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया,जो नवंबर के महीने में अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले1941में पारा6.1डिग्री तक गया था। साफ आसमान और सीधी उत्तर से आ रही हवाओं ने भोपाल की रातों को बर्फीला बना दिया है।इंदौर और राजगढ़ ने भी तोड़े ठंड के रिकॉर्डसिर्फ भोपाल ही नहीं,प्रदेश के कई बड़े शहर ठंड से कांप रहे हैं:इंदौर:यहां पारा7.2डिग्री पर पहुंच गया,जो पिछले25सालों में नवंबर की सबसे ठंडी रात थी।राजगढ़:यहां तो तापमान5डिग्री तक गिर गया,जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम है।ग्वालियर,जबलपुर और उज्जैनमें भी पारा10डिग्री से नीचे चला गया है,जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।सावधान! इन जिलों में है शीतलहर की चेतावनीमौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए गंभीर शीतलहर (Severe Cold Wave)की चेतावनी दी है,जिनमेंभोपाल,इंदौर और राजगढ़शामिल हैं।इसके अलावाधार,खंडवा, बैतूल,सीहोर,विदिशा, सागर,छतरपुर,जबलपुर, सतना और शहडोलसमेत कई अन्य जिलों में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।ठंड के चलते बदला स्कूलों का समयबच्चों को इस कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।इंदौरमें अब स्कूल सुबह9बजे से लगेंगे।भोपालमें नर्सरी से8वीं तक की कक्षाएं सुबह8:30बजे के बाद ही शुरू होंगी।ग्वालियर,सागर, शहडोल और खंडवामें भी स्कूलों का समय आगे बढ़ाया गया है। हालांकि,जबलपुर और उज्जैन जैसे कुछ शहरों में अब भी फैसले का इंतजार है।आगे क्या होगा?मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक शीतलहर का असर और तेज हो सकता है। हालांकि, 22नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है,जिससे मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। तब तक के लिए गर्म कपड़ों में खुद को सुरक्षित रखें।