उत्तर प्रदेश

आगरा में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: “डबल इंजन की सरकार ने बदला विकास का पैमाना, विपक्ष के पास न नीति है न नियत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आज आगरा जनपद के अपने दौरे के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से औपचारिक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धियों को साझा किया और विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति पर जमकर निशाना साधा।मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश आज विकास के स्वर्णिम कालखंड से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि:उन्होंने कहा की आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और सुदृढ़ कानून व्यवस्था के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। आयुष्मान भारत’ और ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ जैसी योजनाओं ने गरीब के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किया है। आगरा में भी मेट्रो रेल और अन्य परियोजनाओं से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।श्री मौर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत का मान वैश्विक पटल पर बढ़ा है। उन्होंने कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में भारत केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बन रहा, बल्कि विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में अग्रसर है। गरीब कल्याण ही हमारी सरकार का मूल मंत्र है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष आज पूरी तरह से मुद्दाविहीन और दिशाहीन हो चुका है। विपक्ष ने दशकों तक केवल तुष्टीकरण और जातिवाद की राजनीति की है, जबकि भाजपा की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ काम कर रही है। तंज कसते हुए कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के संरक्षक रहे हैं, उन्हें आज विकास के कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। जनता अब विकास की राजनीति को चुन चुकी है और विपक्ष की परिवारवादी सोच को पूरी तरह नकार दिया है।मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आगरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास की यह गति रुकने वाली नहीं है और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।संवाद के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Back to top button