‘4 घंटे में तबाह कर देंगे पूरा देश!’ डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी अब तक की सबसे खौफनाक धमकी, दिया अल्टीमेटम

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब एक विनाशकारी युद्ध की कगार पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को ईरान को खुली और बेहद खौफनाक धमकी दी है। ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा है कि अगर ईरान मंगलवार रात तक उनके समझौते पर सहमत नहीं हुआ और ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को नहीं खोला, तो अमेरिकी सेना महज 4 घंटे के भीतर पूरे ईरान को तबाह कर देगी।वाशिंगटन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप के साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) भी मौजूद थे, जिन्होंने ईरान को सीधे तौर पर विनाशकारी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।’ईरान का हर पुल और पावर प्लांट कर देंगे ध्वस्त’डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे पास एक ऐसी योजना है जिसके तहत कल (मंगलवार) रात 12 बजे तक ईरान के हर पुल को ध्वस्त कर दिया जाएगा। ईरान के हर बिजली संयंत्र (Power Plant) को बंद कर दिया जाएगा, जला दिया जाएगा और उनमें विस्फोट कर दिया जाएगा ताकि उनका फिर कभी इस्तेमाल न हो सके।” ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका चाहे तो इस पूरी तबाही को महज 4 घंटे के भीतर अंजाम दे सकता है।मंगलवार रात 8 बजे तक का है ‘डेडलाइन’अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के सामने शर्त रखी है कि वह मंगलवार को पूर्वी समयानुसार (EST) रात 8 बजे तक अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करे। अमेरिका की मुख्य मांग यह है कि ईरान तुरंत ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ से अपनी नाकेबंदी हटाए ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की निर्बाध आवाजाही फिर से शुरू हो सके।’युद्ध अपराध’ के आरोपों को ट्रंप ने किया सिरे से खारिजअंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार, किसी युद्ध में नागरिक बुनियादी ढांचे (जैसे पुल और बिजली संयंत्र) को निशाना बनाना ‘युद्ध अपराध’ (War Crime) की श्रेणी में आ सकता है। लेकिन जब ट्रंप से इन संभावित आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं।”ईरान ने ठुकराया 45 दिन का युद्धविरामएक तरफ ट्रंप धमकियां दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान उनकी शर्तें मान लेता है, तो अमेरिका ईरान के पुनर्निर्माण में भी मदद कर सकता है। हालांकि, ईरान अपने रुख पर अड़ा हुआ है। ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 45 दिन के युद्धविराम (Ceasefire) प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। तेहरान का कहना है कि वह कोई अस्थायी रोक नहीं, बल्कि इस युद्ध का स्थायी अंत चाहता है।रक्षा मंत्री की चेतावनी: “सुलेमानी से पूछ लो हमारा अंजाम”प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप के साथ खड़े अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने ईरान को धमकाते हुए कहा कि आज (सोमवार) पहले दिन के बाद से सबसे भयंकर हमले होंगे और कल (मंगलवार) के हमले आज से भी कहीं ज्यादा विनाशकारी होंगे। हेगसेथ ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा, “ईरान को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए, क्योंकि हमारे राष्ट्रपति ढिलाई नहीं बरतते हैं। अगर यकीन न हो, तो आप सुलेमानी से पूछ सकते हैं, मादुरो से पूछ सकते हैं या खामेनेई से पूछ सकते हैं।”