व्यापार

PF खाता सिर्फ बचत नहीं! ₹7 लाख का फ्री बीमा से लेकर आजीवन पेंशन तक- जानें वो 5 फायदे जो ज्यादातर लोग नहीं जानते

नई दिल्ली। अगर आप सोचते हैं कि आपका PF खाता सिर्फ रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली एकमुश्त रकम है तो आप इसके सबसे बड़े फायदों से अनजान हैं। आपका EPF अकाउंट आपको और आपके पूरे परिवार को ऐसी पांच जबरदस्त सुविधाएं देता है जिनके लिए आपको एक भी रुपया अलग से नहीं देना पड़ता।1. ₹7 लाख तक का मुफ्त जीवन बीमा— एक पैसा प्रीमियम नहींPF खाताधारकों को EDLI यानी Employees’ Deposit Linked Insurance योजना के तहत नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर नॉमिनी को 2.5 लाख से 7 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इसका पूरा खर्च नियोक्ता उठाता है और कर्मचारी को कोई अलग प्रीमियम नहीं देना पड़ता। यह एक ऐसा बीमा कवर है जो खुद-ब-खुद मिलता है और ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती।2. 10 साल की नौकरी करते ही मिलेगी आजीवन पेंशननियोक्ता के 12 प्रतिशत योगदान में से 8.33 प्रतिशत हिस्सा EPS यानी पेंशन फंड में जमा होता है। अगर आपने कुल 10 साल की नौकरी पूरी कर ली है तो 58 वर्ष की उम्र के बाद आप आजीवन मासिक पेंशन के हकदार बन जाते हैं। सदस्य की मृत्यु के बाद यह पेंशन जीवनसाथी और बच्चों को भी मिलती रहती है।3. इमरजेंसी में बैंक की जरूरत नहीं, PF से निकालें एडवांसअचानक आर्थिक संकट आए तो घबराने की जरूरत नहीं। घर बनाने, बच्चों की पढ़ाई या शादी और गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आप अपने PF खाते से नॉन-रिफंडेबल एडवांस निकाल सकते हैं। नौकरी जाने की स्थिति में एक महीने बाद 75 प्रतिशत राशि निकालने की सुविधा भी मिलती है।4. PPF और FD से भी ज्यादा ब्याज— 8.25% सालानावित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने EPF पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर तय की है जो PPF और बैंक FD से अक्सर अधिक रहती है। कंपाउंडिंग के साथ यह दर लंबे समय में आपकी बचत को जबरदस्त तरीके से बढ़ाती है।5. ट्रिपल टैक्स छूट— निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों टैक्स फ्रीआयकर के मोर्चे पर EPF खाता EEE कैटेगरी में आता है। निवेश की गई राशि पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है, ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता और मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम भी टैक्स फ्री होती है। इन सभी फायदों का पूरा लाभ उठाने के लिए अपना UAN आधार से लिंक रखें और ई-नॉमिनेशन जरूर पूरा करें।

Back to top button