UPI पेमेंट: कैशबैक, कॉइन्स और रिवॉर्ड्स का असली सच, जो आपको अमीर नहीं तो समझदार जरूर बना देगा

आजकल हम सब्जी वाले से लेकर मॉल तक,हर जगह बस फ़ोन निकालते हैं औरUPIकर देते हैं। और मज़ा तब आता है जब पेमेंट के बाद मोबाइल की स्क्रीन पर एक’स्क्रैच कार्ड’या’रिवॉर्ड’का नोटिफिकेशन आता है। हम खुश हो जाते हैं कि “चलो,कुछ पैसे बच गए!” लेकिन क्या आप वाकई बचा रहे हैं?आजकल ज्यादातर ऐप्स आपको सीधे कैश (Cash)देने के बजाय’कॉइन्स’ (Coins)या पॉइंट्स पकड़ा देते हैं। और यहीं पर सारा खेल हो जाता है। अगर आप स्मार्ट यूज़र बनना चाहते हैं,तो आपको कैशबैक के पीछे का गणित समझना होगा।1.कॉइन्स की’असली कीमत’पहचानिए (The Coin Math)अक्सर ऐप दावा करते हैं कि आपको2%रिवॉर्ड मिलेगा। आपको लगता है कि100रुपये खर्च किए तो2रुपये वापस मिलेंगे। लेकिन मिलता क्या है? ‘200कॉइन्स’। अब यहाँ एक पेंच है।कुछ ऐप्स में1कॉइन का मतलब1रुपयाहोता है,जो कि बहुत बढ़िया है। लेकिन कई ऐप्स में1कॉइन की कीमत सिर्फ40पैसे या उससे भी कमहोती है।यानी,आपको लगेगा कि आपके वॉलेट में हज़ारों कॉइन्स पड़े हैं,लेकिन जब आप उन्हें खर्च करने जाएंगे तो उनकी वैल्यू ऊंट के मुंह में जीरा जैसी निकलेगी। इसलिए,कोई भी बड़ा पेमेंट करने से पहले यह जरूर देख लें कि उस ऐप का’कॉइन रेट’क्या चल रहा है। अगर तुरंत पैसे बचाने हैं,तो उन ऐप्स को चुनें जो’इंस्टेंट कैशबैक’देते हों,न कि भविष्य के वादे।2.कहाँ खर्च करने पर होती है ज्यादा कमाई?हर खर्च पर एक जैसा फायदा नहीं मिलता। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप समझदारी से पेमेंट करें,तो साल भर में अच्छी बचत हो सकती है:बंपर फायदा:अगर आप फ्लाइट बुक कर रहे हैं,मूवी टिकट ले रहे हैं,ऑनलाइन खाना मंगवा रहे हैं या कपड़े-जूते खरीद रहे हैं,तो ऐप्स अपना खजाना खोल देते हैं। इन चीजों (Lifestyle Categories)पर सबसे ज्यादा रिवॉर्ड और मोटे डिस्काउंट मिलते हैं।थोड़ा कम,पर जरूरी:बिजली बिल,पानी का बिल या मोबाइल रिचार्ज जैसी चीजों पर कंपनियां कम कैशबैक देती हैं क्योंकि ये ‘जरूरी खर्चे’हैं। आप इन्हें वैसे भी भरेंगे ही। फिर भी,तुलना जरूर करें क्योंकि कभी-कभी बिल पेमेंट पर अच्छा कमीशन मिल जाता है।ऑनलाइन शॉपिंग का राज:आपने देखा होगा कि ऑनलाइन शॉपिंग में प्रीपेड (UPI)पेमेंट करने पर दुकानदार ज्यादा डिस्काउंट देते हैं। इसकी वजह यह है कि’कैश ऑन डिलीवरी’में उनका रिस्क और खर्च बढ़ जाता है। तो अगर डिस्काउंट चाहिए,तो प्रीपेड पेमेंट का ऑप्शन ही चुनें।3.लालच में सुरक्षा न भूलेंफ्री के चक्कर में कभी-कभी हम भारी गलती कर बैठते हैं। रिवॉर्ड क्लेम करने के चक्कर में किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें।गोल्डन रूल:याद रखिये,कैशबैक या पैसा प्राप्त करने के लिए आपको कभी भीअपनाUPIपिन नहीं डालना पड़ता।पिन सिर्फ पैसादेनेके लिए होता है,लेनेके लिए नहीं।अपने फ़ोन में केवल भरोसेमंद ऐप्स रखें और उन्हें अपडेट करते रहें।तो अगली बार जब कोई ऐप आपको’5000कॉइन्स’का लालच दे,तो पहले कैलकुलेटर निकालें और हिसाब लगाएं कि असली रोकड़ा कितना मिल रहा है!