उत्तर प्रदेश
डबल इंजन सरकार का स्तंभ स्थापित करेंगे सम्राट चौधरी जी। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

मा० उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सम्राट चौधरी जी को बिहार में विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।अपने बधाई संदेश में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि सम्राट चौधरी जी का विधायक दल का नेता चुना जाना उनके कुशल संगठनात्मक अनुभव,नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार राज्य विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं सम्राट चौधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार समावेशी समृद्धि,पारदर्शी प्रशासन और लोककल्याण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रगति का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।