सम्राट उदयन सभागार में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

श्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करें और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री ने जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पहुंचे।विभागीय अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के लिए आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपभोग नियमानुसार किया जाए। उत्तर प्रदेश को1 ट्रिलियन इकोनॉमिक स्टेट बनाने के लिए जनता और अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण।”डबल इंजन सरकार” का मुख्य उद्देश्य आम जनता के जीवन स्तर में सुधार लाना है,इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।