Kal Ka Rashifal: 9 जनवरी 2026 ग्रहों की चाल से चमकेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई सौगातें और अवसर लेकर आ रहा है,तो वहीं कुछ को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है। तो चलिए जानते हैं,सितारे आपके करियर,बिजनेस,सेहत और परिवार के लिए क्या संकेत दे रहे हैं।1.मेष: मिल सकता है पैसों से जुड़ा सरप्राइज!आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। छात्रों को भी किसी टेस्ट में अच्छे नंबर मिल सकते हैं। आज आप दूसरों की बातों को ध्यान से सुनेंगे,जिसका आपको फायदा मिलेगा। कानूनी मामलों में भी जीत मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग:लालआज का उपाय:हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।2.वृषभ: पार्टनरशिप में होगा फायदाआज पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है,भविष्य में तगड़ा लाभ होगा। आपके रुके हुए काम आज पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्लान बन सकता है। घर या ऑफिस में कोई छोटा-मोटा बदलाव करने का भी मन बना सकते हैं।लकी नंबर: 6लकी रंग:सफेदआज का उपाय:माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।3.मिथुन: अच्छी कंपनी से आएगा नौकरी का ऑफरआज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं,उनकी तलाश खत्म हो सकती है,किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आने की संभावना है। ऑफिस के कामों में आज दूसरों की राय पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार में प्यार बढ़ेगा और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।लकी नंबर: 5लकी रंग:हराआज का उपाय:तुलसी जी को जल चढ़ाएं।4.कर्क: रुका हुआ पैसा मिलेगा वापसआज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार में पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी और बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। किसी को दिया हुआ पुराना पैसा आज वापस मिल सकता है।लकी नंबर: 2लकी रंग:सफेदआज का उपाय:शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।5.सिंह: महिलाएं शुरू कर सकती हैं नया कामआज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप सामाजिक कामों में व्यस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई तोहफा खरीदेंगे। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें,वरना बात आप पर आ सकती है। महिलाएं आज कोई नया काम शुरू करने की सोच सकती हैं।लकी नंबर: 1लकी रंग:सुनहराआज का उपाय:सूर्य देव को जल अर्पित करें।6.कन्या: योजनाओं को सीक्रेट रखेंआज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने दिन की शुरुआत किसीअच्छी आदत से करेंगे,जिससे आप दिन भर पॉजिटिव महसूस करेंगे। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। बस अपनी योजनाओं को अभी किसी से शेयर न करें,वरना नजर लग सकती है।लकी नंबर: 4लकी रंग:हराआज का उपाय:गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) चढ़ाएं।7.तुला: खरीद सकते हैं नई गाड़ीआज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने का योग है और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आज आप कोई नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। घर की सफाई के दौरान कोई खोई हुई कीमती चीज वापस मिल सकती है।लकी नंबर: 6लकी रंग:गुलाबीआज का उपाय:माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।8.वृश्चिक: मेहनत लाएगी रंगआज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपकी मेहनत का फल आज आपको जरूर मिलेगा। किसी करीबी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है,जिससे मन खुश हो जाएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।लकी नंबर: 9लकी रंग:लालआज का उपाय:हनुमान चालीसा का पाठ करें।9.धनु: मिल सकते हैं आय के नए स्रोतआज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों को ट्रांसफर से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का प्यार और साथ मिलेगा। आज आपको आय के कुछ नए स्रोत भी मिल सकते हैं।लकी नंबर: 3लकी रंग:पीलाआज का उपाय:भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।10.मकर: लव-लाइफ के लिए है अच्छा दिनआज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। लवमेट्स के लिए दिन बहुत अच्छा है,रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें और बाहर का खाने से बचें।लकी नंबर: 8लकी रंग:नीलाआज का उपाय:शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।11.कुंभ: विदेश से आ सकता है ऑफरआज आपको मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ेगी,लेकिन सफलता भी जरूर मिलेगी। जो लोग विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं,उन्हें किसी विदेशी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज आप सामाजिक कामों में भी हिस्सा लेंगे।लकी नंबर: 11लकी रंग:आसमानीआज का उपाय:गरीबों को काले तिल का दान करें।12.मीन: छात्रों को मिलेगी तारीफआज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ नई चीजें सीखने में दिलचस्पी बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने काम के लिए प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।लकी नंबर: 7लकी रंग:पीलाआज का उपाय:भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं।