विदेश

US Politics : महारैली या मखौल? जिमी किमेल के विधवा वाले जोक पर भड़कीं मेलानिया ट्रंप, जो बाइडन को भी घसीटा

News India Live, Digital Desk:अमेरिकी राजनीति और मनोरंजन जगत के बीच एक बार फिर तलवारें खिंच गई हैं। मशहूर कॉमेडियन और टॉक शो होस्ट जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) अपने एक ताजा मजाक को लेकर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार उनके निशाने पर अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप थीं, जिस पर अब मेलानिया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।’उम्मीदवार विधवा’ वाले जोक पर बवाल विवाद की शुरुआत जिमी किमेल के उस मोनोलॉग से हुई, जिसमें उन्होंने ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (WHCA) की पैरोडी करते हुए मेलानिया ट्रंप पर कटाक्ष किया। किमेल ने कहा, “हमारी फर्स्ट लेडी मेलानिया यहां हैं… कितनी खूबसूरत हैं। मिसेज ट्रंप, आपके चेहरे पर एक ‘उम्मीदवार विधवा’ (Expectant Widow) जैसी चमक है।” यह जोक सीधे तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप की उम्र और उनकी सेहत पर किया गया एक भद्दा प्रहार माना जा रहा है।मेलानिया का पलटवार: ‘किमेल एक कायर हैं’ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किमेल को ‘कायर’ बताते हुए लिखा, “जिमी किमेल का मेरे परिवार के बारे में दिया गया यह बयान कोई कॉमेडी नहीं है। उनके शब्द जहरीले हैं और अमेरिका के भीतर राजनीतिक बीमारी को और गहरा करते हैं। पर्याप्त हो गया! अब समय आ गया है कि एबीसी (ABC) नेटवर्क एक स्टैंड ले। आखिर कब तक किमेल के इस घटिया व्यवहार को हमारे समाज की कीमत पर बढ़ावा दिया जाएगा?”डोनाल्ड ट्रंप ने की बर्खास्तगी की मांग सिर्फ मेलानिया ही नहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि किमेल को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। ट्रंप ने किमेल के बयान को ‘हिंसा के लिए उकसाने वाला’ करार दिया। गौरतलब है कि यह विवाद तब और बढ़ गया जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान एक संदिग्ध बंदूकधारी के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा था। ट्रंप समर्थकों का कहना है कि किमेल जैसे कॉमेडियन के ऐसे जोक नफरत फैलाते हैं और खतरनाक घटनाओं को बढ़ावा देते हैं।एबीसी नेटवर्क पर दबाव यह पहली बार नहीं है जब जिमी किमेल ट्रंप परिवार के निशाने पर आए हैं। इससे पहले भी उनके शो को कुछ समय के लिए सस्पेंड किया गया था। अब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी किमेल की आलोचना करते हुए कहा है कि इस तरह की बयानबाजी देश को बांटने वाली है। फिलहाल, डिज्नी और एबीसी नेटवर्क की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर #FireJimmyKimmel ट्रेंड कर रहा है।

Back to top button