लौट आई Tata की आइकॉनिक SUV Sierra! शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख, फीचर्स ऐसे जो बना देंगे दीवाना

टाटा मोटर्स ने आखिरकार इंतजार खत्म करते हुए अपनी सबसे प्रतिष्ठितSUV,सिएरा (Sierra)को नए अवतार में वापस ला दिया है। कंपनी ने इसकी कीमतों का भी खुलासा कर दिया है, जिससे कार बाजार में हलचल मच गई है।16दिसंबर से इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी और गाड़ियों की डिलीवरी15जनवरी2026से मिलने की उम्मीद है।टाटा ने कुल सात में से पांच वेरिएंट्स की कीमतें जारी की हैं,जबकि टॉप के दो मॉडल्स की कीमत पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।किस वेरिएंट की क्या है कीमत? (Ex-Showroom)बेस मॉडल (Smart+): ₹11.49लाख से शुरूPureवेरिएंट:₹12.99लाखPure+वेरिएंट:₹14.99लाखAdventureसीरीज:₹15.29लाख से₹17.99लाखडीजल वेरिएंट्स:₹12.99लाख से₹18.49लाखडिज़ाइन: पुराना अंदाज़,नई शक्लनई सिएरा ने अपने पुराने क्लासिक बॉक्सी लुक को बरकरार रखा है,लेकिन इसे एक बेहद मॉडर्न औरfuturistik अंदाज़ दिया गया है।फ्रंट लुक:गाड़ी के सामने कनेक्टेडLED DRLsऔर भारत के सबसे पतले हेडलैम्प्स दिए गए हैं,जो इसे एकagresifलुक देते हैं।बैक लुक:पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई में फैलीLED लाइट बार और क्लैमशेल टेलगेट इसे एक प्रीमियमSUVका फील देते हैं।अन्य फीचर्स:19इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ इसके लुक में चार चांद लगाते हैं।इंटीरियर: यह कार नहीं,चलता-फिरता थिएटर है!अंदर बैठते ही आपको लगेगा कि आप किसी लग्जरी लाउंज या मिनी-थिएटर में आ गए हैं।थिएटर प्रो सेटअप:डैशबोर्ड पर तीन बड़ी स्क्रीन्स दी गई हैं -12.3इंच की मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 12.3इंच की पैसेंजर डिस्प्ले और10.25इंच का डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर।साउंड का जादू:इसमेंJBLका 12-स्पीकर वाला दमदार साउंड सिस्टम है,जो डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos)और सोनिक शाफ्ट साउंडबार के साथ आता है। यह आपको एक शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देगा।इंजन और पावरनई सिएरा को पावर देने के लिए तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं:1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल (160 bhpपावर)1.5-लीटर डीजल इंजन (280 Nmटॉर्क)खुशखबरी यह भी है कि कंपनी ने कन्फर्म किया है कि बहुत जल्द इसकाऑल-व्हील ड्राइव (AWD)वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा,जो ऑफ-रोडिंग के शौकीनों को बेहद पसंद आएगा।